- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की...
तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार को नहीं थी जानकारी

Mumbai News. प्रदेश की राजनीति में राकांपा (अजित) के भीतर एक बार फिर अंदरूनी मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास 'वर्षा' पर मंगलवार देर रात पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात के बाद संगठन के भीतर समन्वय और संवाद को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात की जानकारी पार्टी नेतृत्व सुनेत्रा पवार या पार्थ पवार को पहले से नहीं थी और यही मुद्दा बाद में पार्टी की बैठक में भी उठा। बताया जा रहा है कि बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में देवगिरी पर हुई बैठक में मंत्री हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, सुनील तटकरे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। हालांकि बैठक के दौरान तटकरे ने मुख्यमंत्री से मिलने की वजह उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सामने रखी और मुलाकात की पूरी जानकारी दी।
यह भी पढ़े -राज्य में रोजगार देने वाली निजी सुरक्षा एजेंसियों के प्रति नरमी दिखाए केंद्र और राज्य सरकार
क्या पार्टी नेतृत्व को नहीं थी जानकारी?
हाल के दिनों में राकांपा (अजित) के भीतर वरिष्ठ नेताओं के बीच संवाद की कमी और आपसी समन्वय को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पार्टी के भीतर तटकरे और पटेल के सुनेत्रा पवार से मतभेद सामने आए हैं। जिससे वर्षा बंगले पर हुई इस मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने पहुंचे सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी नेतृत्व को पहले इसकी जानकारी नहीं दी थी। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद संगठन के भीतर नाराजगी की चर्चा तेज हो गई।
बैठक में उठा मुद्दा
बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात का विषय भी चर्चा में आया। इस पर तटकरे ने सुनेत्रा के सामने अपना पक्ष रखते हुए बैठक की पूरी जानकारी दी। सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात की जानकारी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार को पहले से नहीं थी। यही वजह रही कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। हालांकि इस पर तटकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री से होने वाली हर मुलाकात को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सांसद हैं और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से नियमित रूप से मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चार दशक से राजनीति में हैं और उन्हें राजनीतिक मर्यादाओं और शिष्टाचार की पूरी समझ है। इसलिए बिना तथ्य के राजनीतिक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार के साथ उनकी अच्छी ट्यूनिंग है।
यह भी पढ़े -स्कूटर छुड़ाने के कोर्ट ऑर्डर को बनाया हवाला और तस्करी का वारंट - जायदाद हड़पने की अंतरराष्ट्रीय साजिश
उसी समय मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे जयंत पाटील
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब यह जानकारी सामने आई कि राकांपा (शरद) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील भी उसी समय फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे थे। इस संयोग के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या दोनों गुटों के नेताओं के बीच कोई राजनीतिक बातचीत हुई या भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। हालांकि इन सभी अटकलों को जयंत पाटील ने सिरे से खारिज कर दिया। अब इस पर तटकरे ने भी कहा है कि उनकी जयंत पाटील से कोई मुलाकात नहीं हुई।
Created On :   16 July 2026 9:22 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli








