- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महंगी बाइक चोरी करने वाला शातिर...
धराया: महंगी बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, घर के वॉल कंपाउंड के पास लॉक कर खड़ी की थी

Nagpur News. प्रतापनगर थाना क्षेत्र से महंगी बाइक चोरी करने वाले चोर को क्राइम ब्रांच की वाहन चोरी विरोधी टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओम उर्फ रवि नरेंद्र येडे (21, गाड़ीखाना मैदान, गणेशपेठ) के रूप में हुई है। मामले में उसका साथी सुमित संतोष कलिमती (19, इमामवाड़ा) फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -10 दिनों से दूषित जलापूर्ति, सीवेज चेंबर के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त की पाइपलाइन, 7 दिनों में मरम्मत करने की चेतावनी
जानकारी के अनुसार, शब्बीर जोएब शाकिर (22, दीनदयाल नगर) ने 21 मई को अपनी बाइक (एमएच-31 ईवी-1954) घर के वॉल कंपाउंड के पास लॉक कर खड़ी की थी। अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गया। इस संबंध में राणा प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की समानांतर जांच के दौरान वाहन चोरी विरोधी टीम को तकनीकी जांच के आधार पर पुख्ता जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने ओम येडे को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल कर ली। आरोपी के कब्जे से 1.50 लाख रुपये कीमत की बाइक बरामद कर उसे राणा प्रतापनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Created On :   16 July 2026 6:39 PM IST









