- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दो किशोरियों से दुष्कर्म, एक को...
Nagpur News: दो किशोरियों से दुष्कर्म, एक को वीडियो वायरल करने की धमकी, दूसरी को शादी का झांसा

Nagpur News शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोपी ने किशोरी का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया, जबकि दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। दूसरी पीड़िता पांच माह की गर्भवती पाई गई है। दोनों मामलों में संबंधित पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल : हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के मामले में आरोपी महेश प्रेमदास मालखेड़े (38), निवासी मेंढला, तहसील नरखेड़ बताया गया है। उसकी पत्नी बचत समूह संचालित करती है। पीड़िता की मां ने समूह से ऋण लिया था, जिसके कारण उनका आरोपी के परिवार से संपर्क बना।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान पीड़िता और उसकी मां देखभाल के लिए अस्पताल जाती थीं। बाद में घर के कामों में मदद के लिए भी किशोरी आरोपी के घर जाने लगी। इसी दौरान आरोपी ने कपड़े बदलते समय किशोरी का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 2 सितंबर 2024 से 26 फरवरी 2026 के बीच आरोपी ने धमकी के बल पर कई बार किशोरी का यौन शोषण किया। मानसिक रूप से परेशान पीड़िता ने आखिरकार पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बुधवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध : दूसरी घटना नई कामठी थाना क्षेत्र की है। यहां 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया कि सुजल हेमराज बागड़े (19), निवासी कुंदनलाल गुप्ता नगर ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम संबंध में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसका परिणाम यह हुआ कि किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई। उसे उपचार के लिए कामठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां आंगनवाड़ी सेविका द्वारका ने मामले की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद नई कामठी पुलिस
Created On :   15 July 2026 3:52 PM IST














