- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मनपा उद्यान में गांजे के संदिग्ध...
Nagpur News: मनपा उद्यान में गांजे के संदिग्ध पौधों की फोरेंसिक जांच होगी

Nagpur News गजानन नगर स्थित मनपा उद्यान में गांजे के संदिग्ध पौधे मिलने का मामला उलझ गया है। इस मामले में मनपा आयुक्त डॉ. विपिन ने पूरे मामले में फोरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन से गार्डन और जब्त गांजा के पौधे की जड़ों से मिट्टी के नमूने संकलित किए गए हैं। प्राथमिक जांच में पौधे की जड़ों की मिट्टी और उद्यान की मिट्टी में अंतर पाया गया है।
ऐसे में अब उद्यान में पौधों के रोपण को लेकर संदेह जताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि पौधों को किसी अन्य स्थान से लाकर उद्यान में लगाया अथवा रखा गया है। सोमवार को उद्यान विभाग के अधिकारियों के दल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर पूरे इलाके में गहन तलाशी ली है। इस तलाशी अभियान में उद्यान परिसर में गांजे का कोई भी संदिग्ध पौधा नहीं मिला। ऐसे में गांजे के पौधे मनपा उद्यान तक पहुंचने के मामले में पेंच आ गया है। सूत्रों के मुताबिक उद्यान के समीप ही रेलवे लाइन और नाला है। समीप ही झुग्गी बस्ती भी है।
यह भी पढ़े -महापौर नीता ठाकरे ने कहा - दिव्यांगों के व्यवसाय के लिए उपलब्ध स्थान चिन्हित करें, 100 से 200 वर्गफुट स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश
उद्यान विभाग की नींद खुली : उद्यान विभाग से सफाई अभियान शुरू किया गया है। उद्यान में फैली जंगली झाड़ियों की छंटाई कर सूखी पत्तियांे भी हटाया गया। अधिकारियों को निरीक्षण में कथित तौर पर गांजे के पौधे मिलने वाली जगह पर किसी पौधे को उखाड़े जाने का कोई निशान नहीं मिला है। अब फोरेंसिक जांच में मामले के खुला होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि मिट्टी के नमूनों की लैब जांच से पौधों के मूल स्थान का भी पता चल जाएगा।
सुरक्षा दीवार फांद कर आ जाते हैं : स्थानीय निवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्व उद्यान में अंधेरा होने पर शराबखोरी, नशा करने और जुआ खेलने के लिए घुस जाते हैं। उद्यान के चारों ओर सुरक्षा दीवार और लोहे की बाड़ लगी है, लेकिन सुरक्षा दीवार कम ऊंचाई की होने से आसानी से फंाद कर आ जाते है। इतना ही नहीं उद्यान में लंबे समय से कोई सुरक्षा कर्मचारी भी नहीं है। उद्यान के लिए नियुक्त सुरक्षा कर्मचारी से मारपीट होने के बाद से कोई भी नियुक्त नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -15 साल बाद शंकर महादेवन ने खोला 'सेनोरिटा' का राज, जब बिना बताए रिकॉर्ड कर ली थी अभय देओल की आवाज
Created On :   15 July 2026 3:20 PM IST













