- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- खुलेगी पोल, नागपुर की सीमेंट सड़कों...
Nagpur News: खुलेगी पोल, नागपुर की सीमेंट सड़कों की बदहाली की जांच करेंगे विशेषज्ञ

Nagpur News शहर की सीमेंट सड़कों के निर्माण और उनकी बदहाली को लेकर मचे घमासान के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने एक बड़ा कदम उठाया है। नागपुर महानगरपालिका द्वारा कोर्ट में सड़कों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर किए जा रहे दावों की जमीनी हकीकत परखने के लिए अब विशेषज्ञों (एक्सपर्ट्स) की एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। याचिकाकर्ता संस्था ‘जनमंच' की ओर से मंगलवार को अदालत में पांच प्रमुख विशेषज्ञों के नामों का प्रस्ताव सौंप दिया गया है।
खामियों पर खींचा ध्यान : जस्टिस उर्मिला जोशी-फाल्के और जस्टिस निवेदिता मेहता के समक्ष हुई इस अहम सुनवाई के दौरान शहर की सीमेंट सड़कों की तकनीकी कमियों को उजागर किया गया। पिछली सुनवाई में मनपा ने दावा किया था कि वह शहर की सड़कों की आवश्यक मरम्मत करा रही है, जिसे राज्य सरकार ने भी सही ठहराया था। वहीं एनएचएआई ने भी अपने अधिकार क्षेत्र वाले रास्तों की कमियां दूर करने का भरोसा दिया था।
यह भी पढ़े -महापौर नीता ठाकरे ने कहा - दिव्यांगों के व्यवसाय के लिए उपलब्ध स्थान चिन्हित करें, 100 से 200 वर्गफुट स्थान उपलब्ध कराने का निर्देश
तस्वीरों में सच आया सामने : सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकीलों ने अदालत में हलफनामे के साथ कई चौंकाने वाली तस्वीरें पेश कीं। इनमें घटिया पेवर ब्लॉक के कारण धंस चुकीं सड़कें, सीमेंट सड़कों के निर्माण में तकनीकी खामियां और ऊंचे-नीचे (लेवलिंग में गड़बड़ी) रास्ते, ड्रेनेज और चैंबर के पास का हिस्सा धंसने से हादसों को आमंत्रण देते मार्ग। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से एड. परवेज मिर्जा और एड. मृणाल चक्रवर्ती ने पक्ष रखा, जबकि मनपा की तरफ से एड. जैमिनी कासट और नासुप्र-एनएमआरडीए की ओर से एड. गिरीश कुंटे ने दलीलें दीं।
ये 5 दिग्गज परखेंगे क्वालिटी : पिछली सुनवाई में कोर्ट ने माना था कि सीमेंट सड़कों की दुर्दशा और तकनीकी खामियों को समझने के लिए एक्सपर्ट कमेटी की जरूरत है। मंगलवार को याचिकाकर्ता द्वारा सौंपे गए पैनल में नागपुर के ये दिग्गज तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, इंजीनियर अमोल शिंगारके, आर्किटेक्ट परमजीत सिंह आहूजा, इंजीनियर एरवो चैटर्जी, इंजीनियर यशवंत खोरगड़े।
यह भी पढ़े -प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तत्काल बर्खास्त हो, ट्रस्ट में असली राम भक्तों की हो नियुक्ति
Created On :   15 July 2026 3:04 PM IST













