59वां स्थापना दिवस: डेंटल कॉलेज में उत्कृष्ट पूर्व छात्रों और शिक्षकों का सम्मान, ओरल हेल्थ पर विशेषज्ञ व्याख्यान

डेंटल कॉलेज में उत्कृष्ट पूर्व छात्रों और शिक्षकों का सम्मान, ओरल हेल्थ पर विशेषज्ञ व्याख्यान
  • 'होलिस्टिक ओरल हेल्थ मैनेजमेंट' पर प्रेरक व्याख्यान
  • जीडीसी भूषण अवॉर्ड-2026 सहित 17 संस्थागत पुरस्कारों से छात्रों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों का सम्मान
  • 59 वर्षों की उपलब्धियों पर डीन डॉ. मंगेश फडणाइक ने गिनाईं संस्थान की सफलताएं
  • नागपुर शासकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

Nagpur News. शासकीय दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल का 59वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एलुमनी एसोसिएशन द्वारा किया गया, जिसमें पूर्व छात्र, प्राध्यापक, विद्यार्थी, कर्मचारी और अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध दंत विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा हजारे का "होलिस्टिक एप्रोच टू ओरल हेल्थ मैनेजमेंट" विषय पर व्याख्यान रहा। उन्होंने समग्र एवं रोगी-केंद्रित दंत चिकित्सा की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए आधुनिक ओरल हेल्थ केयर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उनके व्याख्यान को उपस्थित लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर डॉ. राम थोंबरे और डॉ. राजीव बोरले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. राम थोंबरे, डॉ. पुष्पा हजारे और डॉ. राजीव बोरले को 'प्रेस्टीज जीडीसी भूषण अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया।

एलुमनी एसोसिएशन ने संस्थान, दंत चिकित्सा, शिक्षा, शोध एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पूर्व छात्रों और शिक्षकों को 17 संस्थागत स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किए।


समारोह को संबोधित करते हुए एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शासकीय दंत महाविद्यालय के डीन डॉ. मंगेश फडणाइक ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 59 वर्षों में संस्थान ने दंत शिक्षा, मरीजों की सेवा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इन विद्यार्थियों और शिक्षकों को मिले प्रमुख सम्मान

  • प्रथम बीडीएस टॉपर: सरवर नैराह साहिएद
  • द्वितीय बीडीएस टॉपर: छवि कोठारी
  • फाइनल बीडीएस ओवरऑल टॉपर: काशक सुशील जैन
  • ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (फाइनल बीडीएस): अभिषेक विश्वकर्मा
  • ओरल पैथोलॉजी (तृतीय बीडीएस): पूजा जसनपुरे एवं स्वाति गाइडहाने
  • एमडीएस (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी): डॉ. मेहक कटारिया
  • एमडीएस (पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री): डॉ. रश्मि डोंगरवार
  • पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री (फाइनल बीडीएस): गीतिका सूर्यवंशी
  • ऑल राउंड यूजी स्टूडेंट: संपत्ति कुमावत
  • बेस्ट आउटरीच एक्टिविटी: संपत्ति कुमावत
  • ऑर्थोडॉन्टिक्स (फाइनल बीडीएस): अभिषेक विश्वकर्मा
  • ऑल राउंड इंटर्न: डॉ. सलोनी बडवाईक
  • यूजीसी केयर जर्नल्स में सर्वाधिक शोध प्रकाशन: डॉ. सचिन खत्री
  • बेस्ट इनोवेशन ऑफ द ईयर: डॉ. रितेश कलास्कर एवं डॉ. संतोष चव्हाण
  • पीरियोडॉन्टोलॉजी (फाइनल बीडीएस): पूर्वा आर. दाखरे
  • ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी: काशक सुशील जैन
  • प्रोस्थोडॉन्टिक्स: रुपाली पार्टेती एवं अभिषेक विश्वकर्मा

कार्यक्रम के अंत में एलुमनी एसोसिएशन की सचिव डॉ. दामयंती वालके ने आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से समारोह का सफल संचालन हुआ। इस आयोजन ने संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच मजबूत रिश्ते को और सुदृढ़ करते हुए दंत शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।

Created On :   15 July 2026 7:20 PM IST

Tags

Next Story