- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा - श्री...
बड़ी हेराफेरी पर सवाल: प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा - श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तत्काल बर्खास्त हो, ट्रस्ट में असली राम भक्तों की हो नियुक्ति

New Delhi News. शिवसेना (उद्धव) की वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सबसे आवश्यक है कि लोगों का भरोसा राम मंदिर के ट्रस्ट में फिर कायम हो। इसके लिए ट्रस्ट में असली राम भक्तों को नियुक्त करना चाहिए। श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (उद्धव) नेता ने कहा कि ये कह देना कि यह केवल 3 करोड़ की हेराफेरी है, ठीक नहीं है। बात केवल राशि की नहीं है। छल-कपट से जो आस्था को चोट पहुंची है, उसकी भरपाई कौन करेगा? पूर्व सांसद ने कहा कि वह स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज का पूरा सम्मान करती हैं।
यह भी पढ़े -नवी मुंबई प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या, शव टुकड़े कर फेंका, 11 महीने बाद खुला राज
ये भी सही है कि उनके नेतृत्व में काम होता तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती। उन्होंने कहा कि असली मुद्दा भगवान श्री राम के मंदिर की पवित्र जगह का है, जिसके अस्तित्व के लिए हमने 500 साल तक लड़ाई लड़ी और जहाँ सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब एक भव्य मंदिर बना है। अगर वहाँ चोरी होती है, तो इससे अनगिनत सनातनियों की भावनाएँ बुरी तरह आहत होती हैं। इसलिए, इसकी भरपाई करना केंद्र और राज्य सरकारों की ज़िम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने एक बयान में कहा है कि श्रीराम मंदिर चंदा प्रकरण में 3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं हुई है। इस मामले में आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जा रहे हैं।
Created On :   14 July 2026 7:03 PM IST







