वीबी-जी राम जी की शुरूआत: काम के 13 दिन में सृजित हुए 2.40 करोड़, पूरे देश में पहले दिन ही लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना

काम के 13 दिन में सृजित हुए 2.40 करोड़, पूरे देश में पहले दिन ही लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना
  • 67 लाख से अधिक श्रमिकों को मिला रोजगार
  • पूरे देश में पहले दिन ही लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना

New Delhi News. मोदी सरकार ने एक जुलाई से देश भर में लागू 'विकसित भारत- रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' (वीबी-जी राम जी) योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश भर में डायरेक्टर-स्तर और वरिष्ठ अधिकारियों को 'क्षेत्र अधिकारी' के तौर पर तैनात किया है।

मंत्रालय की इसी कोशिश का नतीजा रहा कि इस महत्वपूर्ण योजना को बिना किसी तकनीकी अड़चन के एक ही दिन में पूरे देश में लागू करने में कामयाबी मिली। बता दें कि इसके पहले वाली मनरेगा योजना संपूर्ण भारत में तीन चरणों में तीन साल की अवधि में लागू हो पाई थी। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मनरेगा से ‘वीबी-जी राम जी’ योजना में बदलाव इतना सुचारू रहा कि जमीनी स्तर से कोई शिकायत नहीं मिली। जिन परिवारों ने रोजगार की मांग की, उन्हें रोजगार दिया गया। सभी जरूरी डिजिटल सिस्टम पहले दिन से सक्रिय है।

67 लाख से अधिक श्रमिकों को मिला रोजगार

देश में शुरू के सिर्फ 13 दिनों के भीतर वीबी-जी राम जी ने 2.40 करोड़ से ज्यादा ‘श्रमदिवस’ सृजित किए हैं। यह योजना के सफल कार्यान्वयन और ग्रामीण भारत में रोजगार की लगातार मांग को दर्शाता है। अधिकारी के मुताबिक इस योजना के तहत 54 लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों के 67 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। इस योजना के तहत देश भर में अभी 92.06 लाख से ज़्यादा काम चल रहे हैं। 1 जुलाई 2026 से, 92.06 लाख से ज़्यादा काम चल रहे हैं। 1 जुलाई 2026 से वीबी-जी राम जी के तहत लगभग 7.44 लाख काम किए जा रहे हैं और लगभग 1.41 लाख ग्राम पंचायतों में इसे लागू किया जा रहा है।

बता दें कि मनरेगा योजना देश में तीन चरणों में लागू हुई थी। पहले चरण में 2 फरवरी 2006 से 200 जिलों में यह योजना लागू हुई थी और फिर 2007-2008 के वित्तीय वर्ष में इसे 130 और जिलों तक बढ़ाया गया था। बाकी जिलों में मनरेगा को 1 अप्रैल 2008 से लागू किया गया।

Created On :   14 July 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story