तीखा हमला: कन्हैया कुमार ने कहा - देश की शिक्षा व्यवस्था को केंद्र ने आईसीयू में पहुंचा दिया

कन्हैया कुमार ने कहा - देश की शिक्षा व्यवस्था को केंद्र ने आईसीयू में पहुंचा दिया
  • शिक्षा मंत्री प्रधान पद से इस्तीफा दें
  • देश की शिक्षा व्यवस्था को केंद्र ने आईसीयू में पहुंचा दिया

New Delhi News. कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार ने आईसीयू में पहुंचा दिया है। प्रमुख विपक्षी दल ने केंद्र पर शैक्षणिक संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। साथ ही पेपर लीक जैसे मामलों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। एनएसयूआई ने कहा है कि प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और पेपर लीक माफिया के साथ उनके संबंधों की जांच होनी चाहिए।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता-सम्मेलन में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था को बदला जाए। इसके लिए संप्रग सरकार ने कमेटी भी बनाई थी, लेकिन राजग सरकार ने मनमाने तरीके से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को खड़ा कर दिया। एनएसयूआई प्रभारी ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश भर के छात्रों से मिल कर उनकी बात सुन रहे हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाया जा सके। इसी वजह से राहुल गांधी ने हाल ही में कोटा में छात्रों और उनके अभिभावकों के बीच एक प्रेजेंटेशन दिया था। अब हम इस मुहिम को देश के अलग-अलग हिस्सों में आगे बढ़ा रहे हैं।

Created On :   6 July 2026 8:28 PM IST

Tags

Next Story