Congress on Ram Mandir: राम मंदिर चोरी मामले में कांग्रेस ने PM मोदी को लिखा लेटर, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

राम मंदिर चोरी मामले में कांग्रेस ने PM मोदी को लिखा लेटर, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में राजनीति बयानबाजी के बीच नया मोड़ सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में राजनीति बयानबाजी के बीच नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव और पब्लिक अकाउंट्स कमेटी चेयरमैन केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दी है। उनका कहना है कि 2 जुलाई को प्रधानमंत्री को लेटर लिखकर मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिड़वाड़

कांग्रेस के लेटर के मुताबिक, राम मंदिर चोरी मामले से पूरा देश झकझोर रह गया है। करोड़ों भक्तों ने अपनी मेहनत की कमाई का हिस्सा भगवान श्रीराम को समर्पित की गई है, लेकिन उनकी आस्था के साथ विश्वासघात किया है। पत्र में आगे लिखा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सार्वजनिक भूमि पर मंदिर बनाया गया और इसके संचालन के लिए भारत सरकार ने एक सार्वजनिक ट्रस्ट भी बनाया है। इस वजह से मंदिर की पूरी जवाबदेही प्रशासन और केंद्र सरकार की बनती है।

चोरी की समय-समय पर चेतावनियां

केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस कथित चोरी को लेकर समय-समय पर कई चेतावनियां सामने आई है, लेकिन उन्हें अनदेखी कर दिया गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस मामले पर जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस वजह से करोड़ों रुपए के कथित गबन को संरक्षण मिला है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अब तक की एसआईटी जांच पर भी सवाल खड़े गए हैं।

SIT की जांच पर सवाल

वेणुगोपाल ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। जिसका मकसद इस मामले में कथित तौर पर शामिल बड़े आरोपियों का बचाना है। उन्होंने आगे बताया कि ये सिर्फ वित्तीय अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के राजनीतिक और आर्थिक दुरुपयोग का है। कांग्रेस ने इस लेटर में पीएम मोदी से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तुरंत और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है, ताकि सच सबके सामने आ जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

Created On :   2 July 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story