MP News: युवा राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

युवा राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात
बीजेपी के राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने मुलाकात को अपने कार्यकाल और राजनीतिक जीवन के लिए नई ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हाल ही में निर्वाचित हुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

इस मुलाकात को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने अमित शाह को टैग करते हुए लिखा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम जैसे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा अमित शाह से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आपका सानिध्य और मूल्यवान मार्गदर्शन मेरे जीवन के अविस्मरणीय क्षण के रूप में मन-मस्तिष्क में सदैव अंकित रहेंगे इस प्रसंग ने मुझे राज्यसभा सांसद के नाते अपने कार्यकाल और राजनीतिक जीवन के लिए नई ऊर्जा प्रदान की है।

Created On :   2 July 2026 2:33 PM IST

Tags

Next Story