Himachal Pradesh Congress: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान, करीब 10 हजार BJP कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य, ऐसी बनाई रणनीति

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान, करीब 10 हजार BJP कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य, ऐसी बनाई रणनीति
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जमीन पर मजबूत बनाने के लिए प्रदेशव्यापी संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 2 जुलाई से होगी।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जमीन पर मजबूत बनाने के लिए प्रदेशव्यापी संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरूआत 2 जुलाई से होगी। इस कार्यक्रम की जानकारी पार्टी महासचिव विनोद जिंटा ने दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष से असंतुष्ट नागरिकों को इस अभियान के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

दूसरे चरण की रूप रेखा

विनोद जिंटा ने बताया कि ये अभियान दो जुलाई से शुरू होगा और 30 जुलाई तक चलेगा। पहले इसकी शुरुआत प्रदेश स्तर तक होगी और फिर इसे धीरे-धीरे ब्लॉक लेवल तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि पहले चरण में बीजेपी और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में एक व्यापक सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार है।

इतने हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

कांग्रेस महासचिव ने एक बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के करीब 8 से 10 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामलि करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि ये लोग बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। इस वजह से उन्होंने कांग्रेस का दामन थामने की इच्छा जाहिर की है। इन कार्यकर्ताओं को उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की नीतियों से काफी प्रभावित होना बताया है।

कांग्रेस की विचारधारा

विनोद जिंटा का राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों से भारी भरकम चंदा लेकर, लोगों की आस्था के साथ खिलड़वाड़ किया है। इस मामले में जब भी बीजेपी से सवाल पूछे जाते है तो वह जवाब देने से बचती जा रही है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन विस्तार अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

Created On :   2 July 2026 1:34 AM IST

Tags

Next Story