तेलंगाना न्यूज: रेवंत रेड्डी के बयान को बीजेपी नेता ने बताया धमकी के भाईजान

रेवंत रेड्डी के बयान को बीजेपी नेता ने बताया धमकी के भाईजान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा CM पद से हटेंगे रेड्डी , बयान को बताया हार का डर और निराशा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर सियासी हमले जारी हैं। बीजेपी नेता सीएम के बयान को हार का डर और निराशा बता रहे है। कुछ बीजेपी नेता उनके सीएम पद से हटने की भविष्यवाणी भी कर रहे है, बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर कहा, "रेवंत रेड्डी एक बार फिर दिखा रहे हैं कि वे 'मोहब्बत की दुकान' नहीं, बल्कि 'धमकी के भाईजान' हैं।

रेड्डी ने नितिन नवीन के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया और जिस तरह से उनका मखौल उड़ाया, इस पर उन्होंने आगे कहा कि यह बंगाल नहीं है और वे ममता बनर्जी की तरह कमज़ोर नहीं हैं। एक तरफ वे ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन की बैठक में बुलाते हैं, तो दूसरी तरफ उनका अपमान करते हैं। यह INDI गठबंधन के भीतर एकता के स्तर का सबूत है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंदर राव ने सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर कहा ये बयान सिर्फ उनके हार के डर को दर्शाता है। यही बयान हमने केसीआर से सुने थे, जब तत्कालीन अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आए थे तो उनके दौरे का भी इसी तरह मजाक उड़ाया गया था जिसके बाद केसीआर सत्ता से बाहर हो गए थे। यही रेवंत रेड्डी के साथ भी होगा। उनके जाने का समय नजदीक आ रहा है, वे जल्द ही CM पद से हटेंगे, उनका बयान उनके हार के डर और निराशा के अलावा और कुछ नहीं है।

Created On :   1 July 2026 6:44 PM IST

Tags

Next Story