VB-G-RAM-G योजना: बीजेपी ने भगवंत मान पर किया हमला, पहले विरोध किया, अर्थव्यवस्था बिगड़ी तो योजना को किया लागू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा की जगह शुरु की गई VB-G-RAM-G योजना को लेकर एनडीए नेता विपक्षी दलों पर हमलावर है। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने दिसंबर 2025 में विशेष सत्र बुलाकर VB-G-RAM-G योजना का विरोध किया था और आज 6 महीने बाद पंजाब की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को देखते हुए इस योजना को लागू किया क्योंकि उन्हें पता है कि केंद्र से 700-800 करोड़ रुपये इस योजना के माध्यम से मिलेंगे। हमें आशंका है कि वे इस योजना के धन का दुरुपयोग कर सकते हैं इसलिए हमारी पैनी नजर रहेगी।
यह भी पढ़े -अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना ने योजना को लेकर कहा आज 'विकसित भारत G-RAM-G' योजना शुरू की गई है। केंद्र सरकार ने मौजूदा MGNREGA योजना में अहम सुधार किए हैं। पहले 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिसमें केंद्र सरकार 60% और राज्य सरकार 40% योगदान देगी।
यह भी पढ़े -पंजाब बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर ट्रक से टकराई ट्रैवलर, चार अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत
यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। ग्रामीण गरीबों के लिए NREGA योजना बनाई गई, जो बाद में MGNREGA बनी लेकिन वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी और गरीबों को विकास का लाभ नहीं मिल पाया। इसीलिए प्रधानमंत्री ने कड़े कानून बनाए, जिनके तहत अगर सरकार मजदूरों को काम नहीं दे पाती है, तो उन्हें मुआवजा देना अनिवार्य है, अब ग्रामीण गरीबों को रोजगार मिलेगा और गांवों का विकास होगा। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए हैं कि गांव आत्मनिर्भर बनें और उनमें रोजगार के अवसर पैदा हों।
Created On :   1 July 2026 5:55 PM IST












