MP News: कैलाश को सज्जन की सलाह– राजनीति छोड़ो, पितृ पर्वत संभालो

कैलाश को सज्जन की सलाह– राजनीति छोड़ो, पितृ पर्वत संभालो
मंत्री विजयवर्गीय ने कथित लेटर केस में किया बड़ा खुलासा, कांग्रेस के आरोपों की निकली हवा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सीएम को लिखे इंदौर की उपेक्षा वाले पत्र पर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने कहा जब शोले के ठाकुर जैसी स्थिति हो गई है, तो राजनीति छोड़कर पितृ पर्वत पर भगवान और श्रद्धालुओं की सेवा करो, लेकिन ध्यान रहे, वहां चंदा चोरी न हो। छह महीने पहले भी मैंने यही सलाह दी थी। अब यह पत्र या तो CM ने लीक कराया है या खुद कैलाश ने... क्योंकि यह उनके अंतर्मन की पीड़ा है।

आपको बता दें मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों में कथित सीक्रेट लेटर को लेकर सियासी ड्रामा चल रहा था, जिसे पर कैबिनेट मिनिस्टर ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया ने मंत्री विजयवर्गीय से पत्र लिखने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा पता नहीं कहां से जानकारी मिली आपको, समाचार पत्रों वालों से पूछिए, कि कहां से आया ये, सही है कि गलत। पत्र के लिखने और उसके संबंध में जानकारी होने के मीडिया के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है, मैंने भी बस पढ़ा है।

खबरों के मुताबिक विजयवर्गीय ने 20 जून को सीएम को पत्र लिखकर इंदौर के मास्टर प्लान में देरी, सिंहस्थ के कार्यों में इंदौर की अनदेखी और उनके विभाग (नगरीय प्रशासन) में बिना पूछे हो रहे ट्रांसफर पर नाराजगी जताई। जिसे कांग्रेस ने बीजेपी सरकार में गुटबाजी और अंदरूनी कलह होने का आरोप लगाया, विपक्षी नेता उमंग सिंघार और जीतू पटवारी ने सरकार को घेरना शुरु कर दिया। जिस पर मंत्री ने अपना बयान दिया है।

Created On :   1 July 2026 5:40 PM IST

Tags

Next Story