महाराष्ट्र न्यूज: चेम्बूर हादसे पर सियासत, विपक्षी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए सरकार को घेरा

चेम्बूर हादसे पर सियासत, विपक्षी ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए सरकार को घेरा
सरकार में शामिल दलों के नेताओं ने पूरी घटना की जांच की जाए और दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र के मुंबई में हुए चेम्बूर हादसे पर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने हादसे पर सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा लोगों को बारिश में सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। बारिश से पहले मुंबई में जो सफाई का काम होना चाहिए था, वह नहीं हुआ, सारा पैसा भ्रष्टाचार में गया। सड़कों पर गड्ढे बढ़ गए हैं, सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

NCP विधायक सना मलिक ने चेंबूर बस दुर्घटना पर कहा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्री-मानसून की तैयारियों को लेकर हम बार-बार प्रशासन से मांग करते हैं कि ये निरीक्षण किए जाएं। कल भी हमने मांग की है कि इस पूरी घटना की जांच की जाए और दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

चेंबूर हादसे पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा जवाब देना इस सरकार की नीति नहीं है, सरकार सुस्त पड़ी है। सरकार को किसी से कुछ लेना-देना नहीं है। हम जब सवाल करते हैं, तो हमें कोई जवाब नहीं मिलता।

भाजपा नेता राम कदम ने चेंबूर बस दुर्घटना पर न्यूज एजेंसी से कहा यह बहुत दुखद हादसा है। अगर पेड़ ऐसी हालत में था कि उसके गिरने की आशंका थी, तो अधिकारियों को पहले ही कार्रवाई करनी चाहिए थी, हालांकि, कभी-कभी तूफान की वजह से भी पेड़ गिर जाते हैं। इस मामले की जांच की जाएगी। अक्सर देखा जाता है कि 5-6 लोगों के लिए बनी छोटी वैन में 15-20 बच्चों को ले जाया जाता है। मैं परिवहन मंत्री से इस बारे में सख्त नियम लागू करने की अपील करूंगा।

महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो, जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां सख्त कार्रवाई की जाती है।

शिवसेना MLC नीलम गोऱ्हे ने कहा कहीं बारिश होती है तो पेड़ अच्छे दिखते हैं लेकिन वो कब गिर जाएगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है जिसका मूल्यांकन किया जाता है, ऐसी घटनाएं बार-बार ना हों, इसे लेकर कुछ तो काम कर सकता है। इसे लेकर कुछ तो काम किया जा सकता है। इसे लेकर BMC का आपदा प्रबंधन विभाग और अधिक ध्यान दे सकता है। बच्चों से भरी स्कूली बस पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक छात्र की मौत हुई,जबकि कई स्टूडेंट घायल हुए। लोगों ने बचाव कार्य करते हुए बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा और भर्ती कराया गया है।

Created On :   1 July 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story