West Bengal News: 'घर पर फेंका गया पत्थर’, TMC नेता अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि उनके परिवार के घर पर पत्थर फेंका गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सीसीटीवी का एक वीडियो भी साझा किया। उनके मुताबिक, सुबह एक बाइक सवार व्यक्ति आया और घर की पहली मंजिल की खिड़की पर पत्थर मार दिया जिससे कांच टूट गया। इस घटना के बाद उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध करने वालों का डर कम हो गया है और इसी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव ने किससे जोड़े भ्रष्टाचार के तार? राम मंदिर चढ़ावा चोरे से लेकर यूपी चुनाव 2027 तक, जानें सपा चीफ का जवाब
Bengal is witnessing the complete normalisation of violence under @BJP4India’s GOONDA RAJ.In the early hours of this morning, an individual arrived outside my family’s residence, stopped his bike and repeatedly hurled a large stone at my home, shattering the first floor… pic.twitter.com/7D9lve0cHS— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) June 30, 2026
यह भी पढ़े -अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'गोरखधंधा हो रहा...'
घर पर पत्थर फेंकने का दावा
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 30 जून की सुबह एक व्यक्ति बाइक से आया और उनके परिवार के घर पर पत्थर फेंककर चला गया। उन्होंने दावा किया कि इस घटना में खिड़की का शीशा टूट गया। उन्होंने सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया और मामले की जांच की मांग की।
पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल
टीएमसी नेता ने कहा कि घटना के समय पुलिस कहां थी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम उठाए जाएं तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
सरकार पर लगाए आरोप
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में माहौल ठीक नहीं है। उन्होंने हाल ही में बने वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह कानून हर व्यक्ति पर एक जैसा लागू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थिति को लेकर उन्हें चिंता है।
Created On :   1 July 2026 10:44 AM IST













