अजय राय हाउस अरेस्ट!: राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे यूपी कांग्रेस प्रमुख, मंदिर ट्रस्ट ऑफिस के घेराव का किया था ऐलान

राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे यूपी कांग्रेस प्रमुख, मंदिर ट्रस्ट ऑफिस के घेराव का किया था ऐलान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें राम मंदिर क्रॉसिंग नंबर 2 से प्रवेश कराया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें राम मंदिर क्रॉसिंग नंबर 2 से प्रवेश कराया है। उनका कहना है कि वे सौभाग्यशाली है कि उन्हें राम लला के दर्शन करने का मौका मिला है। अजय राय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रार्थना की है राम मंदिर चंदा चोरी में जितने आरोपी शामिल है, उन्हें भगवान प्रताड़ित करेगा। खासबात यह रही कि दर्शन करने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में बंद करके रखा था।

कांग्रेस की मांग

अजय राय ने एक्स पर बताया, "राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में नृपेंद्र मिश्रा, चंपत राय, बंसल, गोपाल राव, अनिल मिश्रा और गोविंद गिरी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इनको पुलिस हिरासत में लेना चाहिए था। साफ है कि बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। ट्रंस्ट को भंग करना चाहिए, और साधु महात्माओं से परामर्श होना चाहिए। संदेश ये ही है कि भगवान राम देख रहे हैं, उनको दंड देंगे, छोटे लोगों पर कार्रवाई हो रही है, बड़े लोगों पर कार्रवाई हो।"

चंदा चोरी की जानकारी

गौरतलब है कि यूपी कांग्रेस प्रमुख के नेतृत्व में 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार (30 जून) को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के बाद मंदिर ट्रस्ट के पदधिकारियों के साथ मुलाकात करने वाले थे। इस दौरान मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जानकारी लेने वाले थे। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर ट्रस्ट के ऑफिस के घेराव की घोषणा भी की थी।

कांग्रेस का बीजेपी पर आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया गया। पार्टी ने यह भी बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद और विधायक भी शामिल थे। लेकिन प्रशासन ने उन्हें भी रोक लिया। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार राम मंदिर के कथित चंदा चोरी और जमीन घोटाले के सवालों से बच रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।

Created On :   1 July 2026 12:38 AM IST

Tags

Next Story