UP Politics: 'आधे रास्ते तक भी गठबंधन मंजूर, लेकिन...' यूपी में असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी और आरएसएस पर गरजे

आधे रास्ते तक भी गठबंधन मंजूर, लेकिन... यूपी में असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी और आरएसएस पर गरजे
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं। इससे पहले लगभग सभी सियासी दल सक्रिय हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव साल 2027 में होने वाले हैं। इससे पहले लगभग सभी सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिजनौर इलाके में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी, आरएसएस और राज्य की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि वो बीजेपी को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ आधे रास्ते तक तैयार है। लेकिन ये काम इज्जत और सम्मान का साथ होना चाहिए।

कौन है इसका जिम्मेदार?

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि अगर उन्हें एनकाउंटर से बचना है, इज्जत मिले और मस्जिदों का बचाव करे तो इसका जिम्मेदार कौन हैं? वो चाहते हैं कि प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार नहीं बने। उन्होंने आगे स्पष्ट किया और कहा कि उनकी पार्टी के साथ गठबंधन इज्जत और सम्मान के आधार पर होना चाहिए। इसके लिए अगर समझौता इज्जत के साथ होता है तो इसके लिए वे खुद तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि दर बिछाने का समय खत्म हो गया है और अब हक एवं सम्मान की लड़ाई है।

सालों पुरानी मस्जित तोड़ने का नोटिस

AIMIM प्रमुख हाल ही में कई मस्जिदों के ध्वस्त करने वाले मुद्दे पर बोले थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 200 से 250 साल पुरानी मस्जिद को गिराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि पुलिस स्टेशन और रेलवे स्टेशन का निर्माण बाद में हुआ है। वक्फ कानून के सहारे मुसलमानों की संपत्ति छीनने के लिए साजिश रची है। उन्होंने गंग में रोज खोलने वाले मुद्दे पर कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो उसे 2 महीने की जेल हो सकती है, लेकिन गंगा में शराब और गोश्त मामले में अन्य समुदाय के लोगों की दूसरे दिन ही जमानत होगी।

Created On :   30 Jun 2026 6:17 AM IST

Tags

Next Story