UP Politics: क्या बीजेपी के साथ राष्ट्रीय लोक दल का रहेगा गठबंधन? पार्टी प्रमुख ने सवाल पर किया स्पष्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच बीजेपी के सहयोग दल राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने शामली के कांबडौच गांव में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनका लाभ गांवों तक पहुंच रहा है। किसान भी इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
शामली को मिली बड़ी सौगात
जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार में उनकी भागीदारी है। साथ ही बताया कि एक ऐसा कानून लागू होने वाला था, उससे ग्रामीण इलाकों में मिलने वाले रोजगार, कोहल्लू और कलेशर के ऊपर सकंट आ सकता था। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार तक आवाज उठाई, इसके बाद इस कानून को पास नहीं होने दिया। इस लाभ उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों को रोजगार के रूप में मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच रहा है। शामली का केंद्रीय विद्यालय भी इसी का भाग है।
यह भी पढ़े -'विकसित भारत-2047' में मातृशक्ति की भूमिका अहम, बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं आनंदीबेन पटेल
रालोद प्रमुख कहते हैं कि केंद्र सरकार भारत सरकार की बड़ी संस्था केंद्रीय विद्यालय का फायदा भी यहां के लोगों को मिल रहा है। इसे जिला बने हुए काफी टाइम हो गया था, लेकिन यहां पर एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं था। अब केंद्र सरकार ने शामली को यह सौगत दे दी है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में क्या बोले?
इस कार्यक्रम के बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या आगामी विधानसभा में बीजेपी के साथ गठबंधन रहेगा। इस पर उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह गठबंधन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में बताया कि इस पूरे मामले की जांच एसआईटी के जरिए हो रही है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष होगी और सच्चाई आपके सामने होगी।
Created On :   29 Jun 2026 2:58 AM IST












