MP Politics: RSS की सदस्यता पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- 'संघ से जुड़ा हुआ बता रहे सरकारी अधिकारी'

RSS की सदस्यता पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कहा- संघ से जुड़ा हुआ बता रहे सरकारी अधिकारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्यता को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सदस्यता को लेकर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पार्टी की सरकार जब से बनी है, तब से लगभग हर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी खुद को संगठन से जुड़ा बताने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को सिर्फ अपनी सदस्यता नहीं बढ़ानी है, बल्कि अच्छे इंसान तैयार करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

मजाकिया अंदाज में क्या कहा?

भोपाल के एक कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने कहा कि उनसे मिलने के लिए जब कोई अधिकारी पहुंचा है तो उन्हें अक्सर कहते हुए सुना है कि उनके परिवार के सदस्य आरएसएस से जुड़े है। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी अधिकारी आता है तो वो बताते हैं कि पहले शाखा में जाते थे। कोई कहता है कि शाखा में बेल्ट पहनी है, बैंड बांधा है और शॉर्ट्स भी पहने है। उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में बताया कि बीजेपी की सरकार बनाने के बाद हर कोई अधिकारी संघ से जुड़ा हुआ बता रहा है।

अच्छे लोग नहीं तो कमजोर

कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि सिर्फ संख्या बढ़ाने से कुछ नहीं होता है। अगर संगठन बड़ा हो रहा है, लेकिन अच्छे लोग नहीं जुड़ रहे है तो फिस उस विकास का कोई मतलब नहीं रह जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि हर जगह लोगों की भीड़ होती है, लेकिन अच्छे लोग बहुत कम नजर आते हैं। संघ और विचारधारा दोनों बढ़ रहे हैं, लेकिन अगर अच्छे चरित्र वाले लोग नहीं मिलते हैं तो उस विचारधारा की असली ताकत कमजोर पड़ सकती है। वो बताते हैं कि इस मामले पर गंभीरता से सोचने की बहुत जरूरी है। उनका ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर आया है।

Created On :   29 Jun 2026 1:13 AM IST

Tags

Next Story