Ravi Kishan On Akhilesh Yadav: रवि किशन ने अखिलेश यादव को एनकाउंटर वाले बयान पर घेरा, विकास के मुद्दों पर बात करने की दी टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गोरखपुर के जिला महिला चिकित्सालय में 28 जून (रविवार) को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत करने पहुंचे अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपराधियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, वे आम नागरिक नहीं हैं बल्कि गंभीर मामलों में नामजद अपराधी हैं।
अपराधियों पर ही हुई कार्रवाई
रवि किशन ने कहा कि जिन लोगों का पुलिस मुठभेड़ में अंत हुआ, उन पर हत्या, लूट, जमीन पर कब्जा करने और दूसरे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। उनके मुताबिक, ऐसे लोग समाज में डर का माहौल बना रहे थे और गरीबों, कमजोरों व पिछड़े वर्ग के लोगों को लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हीं लोगों के खिलाफ कदम उठाया है जो कानून के लिए चुनौती बने हुए थे।
यह भी पढ़े -हीट वेव के बढ़ते खतरे के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सतर्क, शिक्षकों के लिए विशेष दिग्दर्शिका जारी
चुनाव आते ही बदल जाती है भाषा
सांसद ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ नेता ऐसे मुद्दों को लेकर बयानबाजी शुरू कर देते हैं। उनका कहना था कि जनता अब सब समझती है और केवल राजनीतिक आरोपों से उसे भ्रमित नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों पर कार्रवाई हुई, वे या तो अपराध करने जा रहे थे या फिर पुलिस पर हमला कर रहे थे। रवि किशन ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर राजनीति करने की जगह विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। जनता अब यह देख रही है कि प्रदेश किस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े -'मन की बात' ज्ञान साझा करने का बेहतरीन मंच, पीएम मोदी की अपीलों से मिलती है प्रेरणा वीरेंद्र सचदेवा
प्रदेश में विकास का किया दावा
सांसद ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, बेहतर सड़कें, मजबूत बिजली व्यवस्था और गरीबों के लिए मुफ्त अनाज जैसी कई योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है।
Created On :   28 Jun 2026 6:57 PM IST












