Maharashtra TET Paper Leak: 'सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के...' राहुल गांधी ने महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के... राहुल गांधी ने महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा
महाराष्ट्र में रविवार (28 जून) को टीचर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) की परीक्षा होने वाली है। इससे पहले इसका पेपर लीक हो गया है। इस वजह से एग्जाम रद्द कर दी गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार (28 जून) को टीचर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) की परीक्षा होने वाली है। इससे पहले इसका पेपर लीक हो गया है। इस वजह से एग्जाम रद्द कर दी गई है। इस मामले में अब राजनीति गरमाती हुई नजर आ रही है। पेपर लीक पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सरकार ने देश की शिक्षा और परीक्षा को वसूली का सिस्टम बना दिया है।

देश का हर युवा असुरक्षित

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।"

कांग्रेस ने इस मामले में क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया जारी की है। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा सरकार को घेरने का काम किया है। सरकार पर आरोप लगाया, "एक और पेपर लीक. महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है।" आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार पेपर लीक सरकार बन चुकी है।"

एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस ने नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक और महाराष्ट्र पेपर लीक का हवाला दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस पर निशाना साधा है। उसने कहा, "नरेंदर हो या देवेंदर, सबका पेपर लीक।"

Created On :   27 Jun 2026 11:09 PM IST

Tags

Next Story