मोदी 3.0 सरकार: मंत्रिमंडल विस्तार में मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के बाद भी तीन मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी!

मंत्रिमंडल विस्तार में मध्यप्रदेश से जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के बाद भी तीन मंत्रियों की हो सकती हैं छुट्टी!
जॉर्ज कुरियन के बाद एल मुरुगन, वीरेंद्र खटीक और दुर्गादास उइके के मोदी सरकार से बाहर होने के कयास तेज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मोदी 3.0 सरकार के मंत्रिमंडल बदलाव और विस्तार में मध्यप्रदेश से आने वाले कुछ मंत्रियों की रवानगी होने वाली है। राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने से जॉर्ज कुरियन पहले ही इस्तीफा दे चुके है। तमिलनाडु से नाता रखने वाले डॉ एल मुरुगन भी मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य का प्रतिनिधित्व कर रहे है, हालांकि उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 को पूरा होगा, वो मौजूदा समय में मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण राज्य व संसदीय कार्यमंत्री है, इस बार के मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी भी छुट्टी होने की संभावना अधिक है, क्योंकि हाल ही में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में वो एससी आरक्षित अवांसी सीट से चुनाव हार चुके है। फग्गन सिंह कुलस्ते को भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हारने की वजह से मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था। हरल्ले नेताओं से एक तरह से बीजेपी सरकार परहेज करती है।

मध्यप्रदेश से एक और कैबिनेट मंत्री को बाहर किया जा सकता है, उनमें बैतूल से लोकसभा सांसद दुर्गादास उइके का नाम शामिल हो सकता है, क्योंकि बैतूल से ही पार्टी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का नाता है, क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए आदिवासी नेता उइके को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। दुर्गादास उइके जनजातीय कार्य राज्यमंत्री है। एक जिले से दो बड़े नेता होने से पार्टी में क्षेत्रीय समीकरण का संतुलन बिगड़ रहा है।

तीसरे नंबर पर कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार भी मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते है, वो एससी में आते है, आरक्षित सीट से आठ बार के सांसद है। बीजेपी सरकार में तीसरी बार के मंत्री है। उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बना सकते है या आगामी समय में उन्हें डॉ सत्यनारायण जटिया की जगह बीजेपी संसदीय बोर्ड या सीईसी में सदस्य बनाया जा सकता है।

Created On :   29 Jun 2026 1:18 PM IST

Tags

Next Story