Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका! MLC सचिन अहीर ने छोड़ा साथ, इस पार्टी में हुए शामिल

उद्धव ठाकरे को फिर बड़ा झटका! MLC सचिन अहीर ने छोड़ा साथ, इस पार्टी में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है। एमएलसी सचिन अहीर शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भी 6 सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं जिससे यूबीटी की ताकत कम हुई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल कम होने का नाम नहीं ले रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के लिए यह समय बिलकुल असान नहीं है। आए दिन नेता पार्टी से दूरी बना रहे हैं। इसका सीधा फायदा एकनाश शिंदे की शिवसेना को हो रहा है। इन सब के बीच ठाकरे गुट को एक और बड़ा झटका लगा है। शिवसेना-यूबीटी के एमएलसी सचिन अहीर ने शिंदे का हाथ थाम लिया है।

सचिन अहीर ने बदला पाला

शिवसेना (यूबीटी) के एमएलसी सचिन अहीर अब एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। पार्टी बदलने के कुछ समय बाद ही उन्होंने महायुति की तरफ से विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए अपना नामांकन भर दिया। इसे शिंदे गुट के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पहले भी 6 सांसद छोड़ चुके हैं साथ

इससे पहले लोकसभा में भी उद्धव ठाकरे को बड़ा नुकसान हुआ था। उनकी पार्टी के 9 में से 6 सांसद शिंदे गुट में चले गए। अब लोकसभा में उद्धव ठाकरे के पास सिर्फ 3 सांसद बचे हैं जबकि शिंदे गुट की ताकत बढ़कर 13 सांसद हो गई है। दल-बदल कानून के कारण इन सांसदों की सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ा।

2022 से जारी है दोनों गुटों की लड़ाई

शिवसेना में विवाद साल 2022 में शुरू हुआ था। उसी समय एकनाथ शिंदे ने बगावत की थी और सरकार बदल गई थी। बाद में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना और ‘तीर-कमान’ चुनाव चिह्न दिया। तब से दोनों गुट अपनी-अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं।

Created On :   30 Jun 2026 2:23 PM IST

Tags

Next Story