UP Vidhansabha Chunav: सपा में नहीं चला 'कमाल'! विधानसभा के मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, रुचि वीरा की नाराजगी के बाद फैसला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी विधायक कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि उनका ये इस्तीफा ऐसे समय पर सामने आया है, जब हाल ही में उनकी सपा संसाद रुचि वीरा से अनबन हुई थी। इसके बाद विधानमंडल दल में ये बदलाव देखने को मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले लखनऊ में आलाकमान ने एक अहम बैठक बुलाई थी। इसके बाद ही कमाल अख्तर ने ये निर्णय लिया है। उनसे पहले मनोज पांडे समाजवादी पार्टी के सचेतक थे, लेकिन उन्होंने क्रॉस मतदान करके पार्टी छोड़ दी थी और फिर बीजेपी में शामिल हो गए, जहां पर उन्हें मंत्री बनाया गया है।
इस्तीफे पर कमाल का रिएक्शन
सचेतक पद से इस्तीफा देने के बाद कमाल अख्तर का कहना है कि उन्होंने ये फैसला अखिलेश यादव के आदेश पर लिया है। उनका आदेश ही मेरे लिए सर्वोपरि है। साथ ही कहा कि बदलाव की प्रकृति का नियम है। बताते चलें कि रुचि वीरा विवाद की वजह से सपा में घमासान मचा हुआ है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हो रही है कि क्या वो कमाल अख्तर पर भारी पड़ गई हैं?
यह भी पढ़े -राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय ने आरोपों को किया खारिज, SIT के सामने रखी अपनी बात
क्यों है रुचि नाराज?
समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं के साथ पीडीए की मीटिंग बुलाई थीं, लेकिन रुचि वीरा को इसमें नहीं बुलाया गया था। इसके बाद सांसद नाराज हो गईं और कमाल अख्तर की शिकायत अखिलेश से कर दी थी। ये मामला सामने आने के बाद चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच में गुटबाजी चल रही है। इसके चलते अखिलेश यादव ने कमाल को पद से हटाया है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि कमाल अख्तर पार्टी छोड़ देंगे, लेकिन विधानसभा चुनाव नजदीक होने से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Created On :   30 Jun 2026 5:05 PM IST













