Maharashtra Politics: कांग्रेस में एनसीपी-एसपी का विलय!... पार्टी हाईकमान से बातचीत का दौर जारी, सीनियर लीडर ने दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद देश में बड़े राजनीतिक समीकरण बनते हुए नजर आ रहे हैं। बंगाल में चुनाव के नतीजे जारी होने के कुछ ही दिन बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि कांग्रेस से निकली हुई राजनीतिक पार्टियों को उसमें विलय कर लेना चाहिए। इसमें शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) भी शामिल हैं। इन अटकलों पर महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा सामने आया है।
यह भी पढ़े -नाबालिग अपराधियों की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 करने की तैयारी, देवेंद्र फडणवीस बोले-केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
हाईकमान स्तर पर बातचीत
विजय वडेट्टीवार ने दावा करते हुए कहा कि शरद पावर की पार्टी का कांग्रेस में विलय के लिए हाईकमान स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां धर्मनिरपेक्ष विचारों में विश्वास रखती है। साथ ही उन्होंने एनसीपी का स्वागत भी किया है।
NCP की स्थापना
शरद पवार मई, 1999 में कांग्रेस से अलग होकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नींव रखीं। इसके बाद इस पार्टी ने धीरे-धीरे महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने पैर जमाएं। पार्टी के भीतर साल 2022 के अंत तक सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन शिवसेना में दो गुट होने की वजह से इसका असर एनसीपी पर भी पड़ा। दिवंगत नेता अजित पवार ने बगावत करते हुए जून 2023 में खुद को शरद पवार से अलग कर लिया और उनके खुद को असली एनसीपी की पहचान मिली। ऐसा इसलिए कि उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अलग हुए थे।
यह भी पढ़े -राज्य में एआई 30 दिनों में बनेगी विशेषज्ञ समिति, विधानसभा में फेस रिकग्निशन सिस्टम पर विपक्ष का हंगामा -
दोनों गुट एकसाथ की अटकलें?
गौरतलब है कि अजित पवार के प्लेन क्रैश में हुए निधन के बाद खबरें सामने आ रही है कि साल 2023 में दो गुट में बटी एनसीपी अब एक होने वाले हैं। यानी शरद गुट और अजित गुट के मर्जर की खबरें तूल पकड़ रही थी। हालांकि, उनके निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेता पवार को राज्य की उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है। साथ ही अजित गुट की अध्यक्ष भी है। फिलहाल दोनों गुट के विलय को लेकर कोई बयानबाजी या फिर बातचीत नहीं हो रही है।
Created On :   30 Jun 2026 8:34 PM IST













