Ram Mandir Donation Case: 'FIR के दो दिन के अंदर उनका त्यागपत्र...' राम मंदिर चंदा मामले में VHP प्रमुख का बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख आलोक कुमार का राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासिचव चंपत राय के दिए गए इस्तीफे पर अपनी प्रक्रिया दी है। वो कहते हैं कि उनके त्यागपत्र को 7 जून की होने वाली मीटिंग में रखा जाएगा और उस पर विचार-विमर्श होगा।
यह भी पढ़े -राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी नहीं, सिटिंग जज की निगरानी में हो जांच राकेश सिन्हा
PM पद को लेकर बड़ा दावा
वीएचपी प्रमुख का कहते हैं, "FIR के दो दिन के अंदर उनका त्यागपत्र हुआ। इसको मैं अनुचित नहीं मानता हूं। इस देश के दो पीएम ऐसे रहे और एक वो जो प्रधानमंत्री पद का दावा करते हैं, उनके ऊपर भी गंभीर आरोप लगे। वो जमानत पर रहे। उन्होंने तो आजतक त्यागपत्र नहीं दिया। मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा हूं। मैं ये नहीं कर रहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था तो ये भी नहीं दें।"
FIR की मांग
आलोक कुमार ने आगे बताया, "हमने तो सबसे पहले सार्वजनिक रूप से कहा कि एफआईआर करो। अगले दिन एफआईआर हो गई। हम जीरो टॉलरेंस और निष्पक्षता चाहते हैं। दो ट्र्स्टी पर आरोप हैं। उन दोनों ने त्यागपत्र दिया। बाकी ट्रस्टी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है तो फिर इन दोनों ट्रस्टी को लेकर 6 तारीख को निर्णय हो जाएगा। एफआईआर में भी समग्र जांच की मांग की गई है। सब पर पूरी गहराई से जांच होगी और जो भी दोषी होगा उसको जेल की चक्की पीसनी पड़ेगी।"
यह भी पढ़े -बाबा बागेश्वर पर्चा निकालकर राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपियों के बारे में बता दें, बेवजह पुलिस हो रही परेशान राकेश टिकैत
सरकार करेगी जांच की निगरानी
आलोक आगे ये भी कहते हैं, "न वहां की सरकार किसी को बचाना चाहती है और न वीएचपी किसी को बचाना चाहती है। हम इस बात की निगरानी भी करेंगे कि जांच में कोई ढील न हो। हम जानते हैं कि इस घटना से हिंदू समाज को कितना अघात पहुंचा है। इस अघात को कम करने का उपाय निष्पक्ष जांच ही है। दोषी पकड़े जाएं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में दंडित हों और अब से 4-5 महीने में उनका जेल जाना सुनिश्चित हो।"
Created On :   30 Jun 2026 6:57 PM IST












