UP Politics: संसद मानसून सत्र में बड़ा खेला! सपा सांसदों में टूट, प्रकाश राजभर ने किए बड़े दावे

संसद मानसून सत्र में बड़ा खेला! सपा सांसदों में टूट, प्रकाश राजभर ने किए बड़े दावे
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट होने वाली है। प्रकाश ने वाराणसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान सपा के कई सांसद एनडीए में शामिल होने वाले हैं। सपा के कई सांसद उनके संपर्क में है और इसकी शुरुआत बलिया से होगी।

मानसून सत्र में क्या होगा?

इसके साथ ही उन्होंने एक और दावा किया कि इस सत्र के दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक से जुड़ा बिल भी पास होगा। उन्होंने अयोध्य राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में कहा कि इस मामले में जांच चल रही है और जिन पार्टियों के नेता इस समय वहां पर मौजूद है, वो राजनीति कर रहे हैं। बात दें कि इस मामले में लगातार पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक समेत 6 बैंकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही कुछ बैंक के कार्मचारियों को भी अरेस्ट किया गया है।

राजनीति को मिल रही हवा

एबीपी न्यूज से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि अयोध्या चोरी के मामले में अभी तक आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। उन्होंने अजय राय के राम मंदिर के दौरे को लेकर कहा कि वे 10 दिन पहले दर्शन करने पहुंचे थे तो उनसे यह पूछना चाहिए कि इससे पहले वो कब मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय वो दर्शन करने नहीं गए है, बल्कि राजनीति के लिए गए हैं। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में जितनी भी पार्टिया अयोध्या जा रही है, वह राजनीति को हवा देने के लिए पहुंच रही है।

Created On :   1 July 2026 1:03 AM IST

Tags

Next Story