ऑपरेशन सिंदूर: कांग्रेस के विशेषाधिकार पर बीजेपी का फूटा गुस्सा, बेवजह विषयों को बढ़ाना चाहता है विपक्ष

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस की ओर से विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने के बयान पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़े जा रहे है। एनडीए और इंडिया गुट के नेताओं एक दूसरे से सवाल कर रहे है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल के कांग्रेस द्वारा विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने वाले बयान पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कांग्रेस बेवजह विषयों को बढ़ाना चाहती है। सही समय पर सरकार सही जानकारी देती है और उचित समय पर सरकार ने जानकारी दी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश को गर्व करना चाहिए लेकिन के.सी. वेणुगोपाल और कांग्रेस पार्टी इस पर सवाल खड़े करते रहते हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह भी पढ़े -'ऑपरेशन सिंदूर' ने सेना की संयुक्त, एकीकृत और भविष्य के युद्ध के लिए तैयार युद्धक क्षमता को साबित किया जनरल द्विवेदी (आईएएनएस साक्षात्कार)
बिहार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा के.सी. वेणुगोपाल क्या बोलते हैं, उनके नेता राहुल गांधी क्या कहते हैं या ममता बनर्जी क्या कहती हैं, उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उनका सूपड़ा साफ हो रहा है। सुर्खियों में बने रहने के लिए वे कुछ-कुछ बयान देते रहते हैं।
विपक्षी गुट इंडिया में शामिल महाराष्ट्र में सपा के प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर कहा भाजपा झूठ बोलती है और मनमानी करती है। पहले उन्होंने दावा किया था कि कोई शहीद नहीं हुआ, लेकिन अब वे कह रहे हैं कि शहीद हुए थे। सदन में सच बोला जाना चाहिए। विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना सही कदम है।
यह भी पढ़े -'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने उठाए सवाल, स्पीकर को लिखा पत्र
आरजेडी नेता मनोज झा का कहना है कि चिंता की बात यह है कि युद्ध में शहादत होना एक ऐसी बात है जिसका सम्मान होना चाहिए। अगर उस पर सन्नाटा पसरा दिया जाए तो दुख होता है, राजनाथ सिंह उस दौर के नेता हैं जिनकी बातों में गंभीरता हुआ करती थी और मैं चाहूंगा कि रक्षा मंत्री इस बात को समझें कि जो उन्होंने सदन में कहा वह 'भ्रामक' की श्रेणी में आएगा।
Created On :   1 July 2026 6:12 PM IST












