MP Politics: ग्वालियर MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

ग्वालियर MP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी हो गया है। यह फैसला ग्लावियर की एमपी एमएलए कोर्ट ने दिया है। यह मामला 2024 लोकसभा चुनाव के जुड़ा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी हो गया है। यह फैसला ग्लावियर की एमपी एमएलए कोर्ट ने दिया है। यह मामला 2024 लोकसभा चुनाव के जुड़ा हुआ है। इस दौरान उनके खिलाफ भिंड में मानहानि का केस दर्ज था। जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान जीतू बार-बार अनुपस्थित रहे। इसके बाद कोर्ट ने यह निर्णय दिया है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए जीतू पटवारी भिंड जिला पहुंचे थे, जहां के उमरी इलाके में उन्होंने एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उनका कहना था कि बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष जरारिया भाजपा के साथ मिलकर चुनाव को प्रभावित करने का काम कह रहे हैं। इस टिप्पणी के सामने आने के बाद देवाशीष के चुनावी प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने इसकी शिकायत उमरी थाने में दर्ज कराई थी। इसके आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

कोर्ट में नहीं हुए पेश

इस मामले में जीतू पटवारी को कई बार कोर्ट ने समन जारी किए थे। इसके बाद भी वह अदालत में पेश नहीं हुए थे। इसके बाद मंगलवार को एमपी एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। बताते चलें कि इस चुनाव में कांग्रेस ने देवाशीष जरारिया को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए बीएसपी में शामिल हो गए, जहां पर उन्हें टिकट मिल गया।

Created On :   1 July 2026 9:15 PM IST

Tags

Next Story