MP News: संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने गांवों में उतारे किसान न्याय योद्धा, हर गांव में होंगी 5 किसानों की नियुक्ति

संगठन मजबूत करने कांग्रेस ने गांवों में उतारे किसान न्याय योद्धा, हर गांव में होंगी 5 किसानों की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, भोपाल। गांवों में संगठन को मजबूत करने के लिए मप्र कांग्रेस पार्टी ने भोपाल में किसान न्याय योद्धा अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही किसान कांग्रेस की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कांग्रेस ने हर गांव और पंचायत तक संगठन का विस्तार करने का संकल्प लिया है। किसान न्याय योद्धा के तहत प्रदेश की हर पंचायत और गांव में पांच-पांच किसान न्याय योद्धा नियुक्त किए जाएंगे। ये योद्धा किसानों की समस्याओं को संगठन और प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

किसान हितों की रक्षा के साथ ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस महीने संगठन को शत-प्रतिशत पुरा किया जाएगा। सभी ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। किसान न्याय योद्धा की संगठन में जवाबदेही सर्वोपरि है। पदाधिकारियों के कार्यों की निरंतर समीक्षा होगी। प्रदर्शन के आधार पर संगठनात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

पटवारी ने कहा जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्य और मजबूत संगठन से ही किसानों के अधिकारों की प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है। सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं। किसान न्याय योद्धा किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए बनाया गया है।

Created On :   1 July 2026 12:28 AM IST

Tags

Next Story