- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल में आयोजित यूथ कांग्रेस की...
Youth Congress Meeting: भोपाल में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक के बीच धक्का-मुक्की, भिड़े कांग्रेस के युवा नेता
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में आयोजित यूथ कांग्रेस की बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब संगठनात्मक चर्चा के बीच दो पदाधिकारियों का विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया दोनों पक्षों के बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े -बांग्लादेश में एलजीबीटीक्यूआई+ समुदाय के खिलाफ बढ़ रही हिंसा, फ्रांस के अधिकार समूह ने जताई चिंता
बहस से शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार को बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच मर्यादा में बात करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेता आपस में भिड़ गए और उनके बीच धक्का-मुक्की होने लगी।
यह भी पढ़े -वैष्णव माता महाविद्यालय में फैकल्टी डेव्हलपमेंट कार्यक्रम आयोजित, विषय विशेषज्ञ द्वारा आनलाईन दिया गया व्याख्यान
प्रदेश अध्यक्ष ने किया बीच-बचाव
बैठक में स्थिति बिगड़ती देख प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया तुरंत अपनी कुर्सी छोड़कर दोनों नेताओं को शांत कराने पहुंचे। वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हंगामे को शांत कराने के लिए दोनों नेताओं को बैठक कक्ष से बाहर भेज दिया गया।
Created On :   30 Jun 2026 5:18 PM IST













