- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जाति प्रमाण पत्र मामले में प्रतिमा...
MP News: जाति प्रमाण पत्र मामले में प्रतिमा बागरी की बढ़ी मुश्किलें? दस्तावेजों के साथ, 6 जुलाई को समिति के सामने पेश होने का नोटिस जारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को अनुसूचित जाति विकास आयुक्त कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें 6 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
जारी पत्र के अनुसार, प्रतिमा बागरी को अपने अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और सबूत, समिति के सामने पेश करने होंगे। यह बैठक भोपाल में सुबह 11 बजे आयोजित होगी।
पत्र में लिखा है कि समिति उनके अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले की जांच करेगी। इसके लिए उनसे ऐसे दस्तावेज मांगे गए हैं जिनसे यह साबित हो सके कि वर्ष 1950 की स्थिति में उनका परिवार मध्य प्रदेश के सतना जिले का निवासी था और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित था।
Created On :   30 Jun 2026 2:29 PM IST
Next Story












