- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सोमन रघुवंशी को मिली बड़ी कानूनी...
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोमन रघुवंशी को मिली बड़ी कानूनी राहत, शिलॉन्ग हाईकोर्ट ने बरकरार रखी जमानत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम की जमानत रद्द करने वाली मेघालय पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि सोनम को जमानत की सभी शर्तों का पालन करना होगा।
यह भी पढ़े -'सोनम रघुवंशी को सजा नहीं मिलने पर सिया की बढ़ी हिम्मत', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर बोले राजा रघुवंशी के भाई
राज्य सरकार ने की थी अपील
सोनम रघुवंशी को 27 अप्रैल शिलांग के सेशन कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद मेघालय पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। ऐसे में मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत याचिका को खारिज कराने के लिए मई में शिलांग हाईकोर्ट में अपील की थी। 10 जून तक कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुरक्षित रखा लिया था। सोमवार को अपने फैसले में हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट के जमानत आदेश को कायम रखा।
क्या है मामला?
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के रहने वाले व्यापारी राजा रघुवंशी की शादी मई 2025 में सोनम ऱघुवंशी के साथ हुई थी। शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। इस दौरान दोनों अचानक लापता हो गए।
इसके बाद मेघालय पुलिस ने दोनों को ढूंढने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया। जून 2025 में चेरापूंजी की एक खाई में राजा रघुवंशी का सड़ा-गला शव मिला। इसके बाद पूरे मामले ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया। पुलिस की आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि राजा की हत्या कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजा को मारने की साजिश रचने वाली कोई और नहीं बल्कि पत्नी सोनम है। उसी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर किराए के हत्यारों को मेघालय बुलाया और अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतरवा दिया।
Created On :   29 Jun 2026 8:20 PM IST













