Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के भाई ने जताया दुख, कहा- 'आज हम हार गए...'

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर शहर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण कानूनी मोड़ सामने आया है। राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपियों में से एक, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। इस जानकारी की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत में राजभवन में भव्य आयोजन, पांच दिन के शिमला दौरे पर कई कार्यक्रम
विपिन रघुवंशी ने क्या बताया?
विपिन रघुवंशी ने बताया है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को जमानत दी गई है। फिलहाल इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है कि आरोपी सोनम रघुवंशी को कितने दिन के लिए जमानत दी गई है। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से ही पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही थी और सोनम रघुवंशी सहित अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी और रघुवंशी परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। फिलहाल, जमानत मिलने के बाद अब इस मामले की आगामी अदालती सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। पुलिस ने केस में अपनी चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी है और परिवार को उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़े -राजा हत्याकांड में आया नया ट्विस्ट, मुख्य आरोपी सोनम के भाई गोविंद पर लगा डबल क्रॉस करने का आरोप, जानें लेटेस्ट अपडेट
पैसे की पावर के आगे हम लोग हार गए- विपिन रघुवंशी
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे। राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि सोनम शिलॉन्ग छोड़कर नहीं जा सकती। हमने पहले ही कहा था कि सोनम के परिवार की तरफ से पैसे की पावर लगाई जा रही है। पैसे की पावर के आगे हम लोग हार गए। सरकार से मांग है कि सोनम जेल से बाहर न आए।
Created On :   28 April 2026 5:59 PM IST












