केतन अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किला ले जाकर पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशन, डमी का किया इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र में पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच कर रही पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ वीडियो भी बनाए। पुलिस आरोपी सिया गोयल को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए लोहगढ़ किले भी ले गई।
यह भी पढ़े -केतन मर्डर केस सिया को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस, डमी बॉडी से दोहराया गया पूरा घटनाक्रम
केतन अग्रवाल मर्डर केस में क्राइम सीन रीक्रिएशन को लेकर DSP गजानन टोम्पे ने मीडिया से कहा आज सुबह हम आरोपी सिया गोयल को वारदात स्थल लाए और घटना के बारे में उसके बताए जाने के आधार पर सीन को रीक्रिएट किया गया। सीन रीक्रिएट के लिए हमने पीड़ित केतन के वज़न का ही एक डमी इस्तेमाल किया।
पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के साथ क्राइम सीन रिक्रिएट किया गया है। आरोपी ने बताया कि घटना कैसे हुई थी। वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।
Created On :   28 Jun 2026 2:20 PM IST












