Rishikesh Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में अचानक पानी बढ़ने से बहे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी दिक्कत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में अचानक पानी बढ़ने से बहे दो युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी दिक्कत
उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ऋषिकेश के सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा नदीं में नहाने गए दो युवक अचानक तेज बहाव के चलते पानी में बह गए।

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। ऋषिकेश के सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा नदीं में नहाने गए दो युवक अचानक तेज बहाव के चलते पानी में बह गए। स्थानीय प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके के लिए निकले। उनके साथ राहत और बचाव टीम एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद तत्काल लापता युवकों को खोजना शुरू किया।

मौके पर SDRF की दो टीमें

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से 6 युवक ऋषिकेश घुमने आए थे। सभी नदी में नहा रहे थे, लेकिन दो युवक गहरे पानी में चले गए, इतने में तेज बहाव होने के कारण वे बह गए। इसके बाद उनके साथियों ने घटना की जानकारी तुरंत जिला कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की ढालवाला और ब्यासी टीमों को मौके के लिए रवाना किया, जहां पर पहुंचे ही टीम ने नहीं में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

एसडीआरएफ के अधिकारियों कहा कि पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से गंगा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इससे पानी का बहाव बेहद तेज और मटमैला होने से तलाशी अभियान में रेस्क्यू टीमों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

युवकों की पहचान

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पानी में डूबने वाले युवकों में प्रेम पिता हरीश चंद्र, जिसकी उम्र 26 वर्ष है, जो नई दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला है और दूसरे की युवक का नाम राजन है, जिसकी आयु 24 वर्ष बताई जा रही है, जो दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थिति की निगरानी स्थानीय पुलिस की द्वारा की जा रही है और इन युवकों के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Created On :   28 Jun 2026 9:21 PM IST

Tags

Next Story