135 वां एपिसोड: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में असम में पक्षी के लिए महिलाओं के सामाजिक संघर्ष का किया जिक्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में कहा असम में एक पक्षी पाया जाता है | उस पक्षी का नाम है ‘हरगिला’, ‘हरगिला’ एक दुर्लभ पक्षी है, ये प्रकृति को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन असम के कुछ इलाकों में लंबे समय तक इसे अशुभ माना जाता था, इसी दौरान जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने ये सब देखा, उन्होंने लोगों के मन में बैठी गलत धारणा को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं से बात की, उन्होंने लोगों को विज्ञान के आधार पर समझाया, धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुडने लगीं, फिर एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ, जिस पक्षी को कभी अशुभ मानकर भगाया जाता था, वही गांवों की पहचान बनने लगा, हजारों ग्रामीण महिलाएं ‘हरगिला’ को बचाने के लिए आगे आईं , आज उन्हें ‘हरगिला आर्मी’ के नाम से जाना जाता है, इन महिलाओं ने समाज के साथ संघर्ष भी किया।
पीएम मोदी ने कहा जून के महीने में ही विमानन क्षेत्र में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई, C-295 विमान ‘मेड इन इंडिया’ है जिसने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। जून में एक और आयोजन हुआ जिसमें पूरी दुनिया भारत के प्रयासों से जुड़ी, और ये कार्यक्रम था ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ | इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक विविध कार्यक्रम हुए।
पीएम मोदी ने कहा, "इसी महीने DRDO ने स्वदेशी ‘लंबी दूरी की ज़मीन पर हमला करने वाली क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है | इसको DRDO की प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग साझेदार ने मिलकर बनाया है, यानि, आज समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा मैंने कहा था कि जहाँ तक संभव हो, कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें, लोगों से कहा था कि विदेश में छुट्टियाँ मनाने से बचें, मैंने लोगों से कार पूलिंग को भी बढ़ावा देने की अपील की थी, मैंने किसानों से रसायन मुक्त खेती के लिए, खेत बचाने के लिए और प्राकृतिक खाद का ज्यादा- से-ज्यादा इस्तेमाल का आग्रह किया था, मुझे कई परिवारों ने संदेश भेजकर अपने अनुभव साझा किए हैं, कितने ही परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह में इस बार सोना नहीं खरीदेंगे, जरूरत पड़ी तो पुराने सोने से नए गहने बना लेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा मुझे इस बात की खुशी है, इस वैश्विक संकट का हम भारतीय मिलकर मुकाबला कर रहे हैं, मुझे विश्वास है जनभागीदारी की यही शक्ति हमें मजबूती देगी, हमें सफल बनाएगी, हमारे देश में करोड़ों लोगों ने स्थान-स्थान पर योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, इस महीने, अहमदाबाद में आयोजित ‘विश्व योगासन चैम्पियनशिप’ की भी बड़ी चर्चा हुई | इसमें भारत ने कुल 114 पदक जीते हैं, इनमें 102 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मेघालय की पहचान बादलों से है, खूबसूरत नजारों से है, जो मेघालय जाता है, उसे वहां के लोगों का अपनापन भी लंबे समय तक याद रहता है, लेकिन, मेघालय की एक और विशेषता है, जिसकी मैं आज, ‘मन की बात’ में, आपसे चर्चा करना चाहता हूं, ये ब्रिज बताते हैं कि मनुष्य प्रकृति के साथ मिलकर कितनी अद्भुत चीजें बना सकता है, ये हमारे देश की, इस धरती की, धरोहर है। अब भारत ने मेघालय के रूट ब्रिजों को UNESCO विश्व धरोहर स्थल नेटवर्क में शामिल कराने के लिए आवेदन किया है, आज स्थानीय लोग 120 से अधिक रूट ब्रिजों की देख-रेख कर रहे हैं | कुछ टीमें हर साल इन पुलों की स्थिति की जांच करती हैं, कुछ लोगों ने आस-पास के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नर्सरी भी तैयार की है, इस तरह के इनके संरक्षण के लिए एक पूरा इकोसिस्टम तैयार हो गया है।
Created On :   28 Jun 2026 4:26 PM IST












