India Seychelles Relations: UPI, स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक, PM मोदी के दौरे पर भारत-सेशेल्स के बीच 19 अहम समझौते पर लगी मुहर

UPI, स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक, PM मोदी के दौरे पर भारत-सेशेल्स के बीच 19 अहम समझौते पर लगी मुहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौर पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बैठक की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स दौर पर हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बैठक की। दोनों देशों के नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों मानते हैं कि हिंद महासागर उनका साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है।

भारत-सेशेल्स के बीच हुए अहम समझौते

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है। उनका कहना था कि यह ऐसा क्षेत्र होना चाहिए जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक विकास भी सुनिश्चित हो। उन्होंने बल देते हुए कहा कि साझेदारी का आधार किसी देश का आकार नहीं, बल्कि आपसी सम्मान और भरोसा होना चाहिए। यही भारत के महासागर विजन की असली सोच है।

इस दौरान पीएम मोदी ने साफ किया कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही आने वाले समय में उद्योगों के बीच नए अवसर तलाशने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर सहमित बनी। पीएम ने यह भी कहा कि भारत अपने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेगा। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भी कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा भारत और सेशेल्स के रिश्तों का बहुत अहम हिस्सा है। दोनों देशों ने समुद्री डकैती, ड्रग तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और सीमा पार अपराधों के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और सेशेल्स के बीच बैठक में रक्षा, डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में कुल 19 समझौते और नई पहले घोषित की गई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इन समझौतों में प्रत्यर्पण संधि, अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू करना। EXIM बैंक की लाइन ऑफ क्रेडिट और नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी से जुड़े समझौते शामिल हैं। वहीं, भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल उपहार देने का ऐलान किया है। इसके अलावा 10 यूटिलिटी वाहन और 5 लेजर रेडियल क्लास बोट्स भी सौंप जाएंगे। इसके साथ ही सेशेल्स कोस्ट गार्ड के पीएस ज़ोरोस्टर जहाज की मरम्मत पूरी होने और डोर्नियर विमान के अपग्रेडेशन की जानकारी भी साझा की।

दोनों देशों ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने पर किया फोकस

भारत ने सेशेल्स को 6 एंबुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट देने का ऐलान किया। यह मदद दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर एक स्मारक लोगों भी लॉन्च किया। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसे और दोस्ती का प्रतीक है।

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नेशनल पेमेंट कॉपरेशन ऑफ इंडिया, इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स के बीच समझौता हुआ। इसके जरिए सेशेल्स में UPI आधारित भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया। HLL लाइफ केयर और सेशेल्स के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच जन औषधि योजना के तहत भारतीय दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समझौता हुआ। प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब सेशेल्स अपनी आजादी के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। साथ ही भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की भी 50वीं वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Created On :   28 Jun 2026 10:16 PM IST

Tags

Next Story