MP News: काॅपी बैग बनाकर रजिस्टर्ड ब्रांड के खल की हो रही थी सप्लाई

काॅपी बैग बनाकर रजिस्टर्ड ब्रांड के खल की हो रही थी सप्लाई
अधिकृत निर्माता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर बनाया पंचनामा, दो राज्यों में दर्ज हो चुके है मामले

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। काॅपी बैग बनाकर रजिस्टर्ड ब्रांड के खल की सप्लाई के मामले में पांढुर्ना पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को अमरावती रोड पर स्थित सांईनाथ ऑईल इंडस्ट्रीज में पांढुर्ना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए खल से लद रहे ट्रक का पंचनामा बनाया। इस मामले में पुलिस को सौसर-सावनेर की कनक काॅटन इंडस्ट्रीज ने शिकायत कर बताया था कि उनकी इंडस्ट्रीज बीते दस सालों से केशर भोग टेªड मार्क का पशु आहार (बिनौले की खल) बनाती है। जिसका उनके पास नियमानुसार काॅपीराईट भी उपलब्ध है। परंतु बीते एक साल से इंडस्ट्रीज को नईदिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के कुछ क्षेत्रों से शिकायत मिल रही थी कि इसी केशर भोग नाम से श्री सांईकृपा ऑईल इंडस्ट्रीज के नाम से भी माल आ रहा है।

कनक काॅटन इंडस्ट्रीज के राधेष्याम सुधा ने पुलिस थाने पहुंचकर इस आशय की लिखित शिकायत दर्ज करते हुए काॅपीराईट की धारा 63 और टेªड मार्क अधिनियम की धारा 102, 103, 104 व 115 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की लोकप्रियता की आड़ में पांढुर्ना के व्यवसायी अवैध रूप से कारोबार कर रहे है। उनके इस अवैध पैकिंग वाले माल के विरूद्ध राजस्थान के चिड़ावा में माल बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

दूसरी ओर सांईनाथ आॅईल इंडस्ट्रीज के संचालक जगदीश चचड़ा ने बताया कि बिनौले की खल का दशकों से व्यापार कर रहे है। केशर भोग मेरा भी ट्रेड मार्क है, परंतु मेरे आवेदन के बावजूद मुझे अब तक इसका काॅपीराईट नही मिल सका है। संबंधित विभाग में मेरे आवेदन व दस्तावेज जमा है। मामले के संबंध में टीआई अमित दानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर फिलहाल पंचनामा कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएंगी।

Created On :   27 Jun 2026 8:23 PM IST

Tags

Next Story