- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- विधानसभा ने सरकार से दो साल के...
MP News: विधानसभा ने सरकार से दो साल के अपूर्ण उत्तरों की जानकारी तत्काल मांगी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मप्र विधानसभा सचिवालय ने राज्य सरकार से दो साल के अपूर्ण उत्तरों की जानकारी तत्काल मांगी है। इस पर संसदीय कार्य विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी कर कहा है कि विधानसभा सचिवालय ने अवगत कराया है कि फरवरी, 2024 से फरवरी-मार्च, 2026 सत्र तक के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तरों के पूर्ण उत्तर विभागों से आज तक अप्राप्त हैं।
अपूर्ण उत्तरों के पूर्ण उत्तरों की जानकारी यथासमय प्राप्त ना होने के कारण संकलन (खण्ड-7) की कार्यवाही विलंबित हो रही है, जिसे विधानसभा प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमावली के नियम 51 की अपेक्षानुसार 20 जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले मानसून सत्र के प्रथम दिवस को पटल पर रखा जाना है। जिन प्रश्नों के पूर्ण उत्तरों में उल्लेखित पुस्तकालय परिशिष्ट उत्तर प्रेषण के साथ विधानसभा सचिवालय में ऑफलाईन प्राप्त नहीं होंगे, उन उत्तरों को रिजेक्ट कर दिया जायेगा तथा विभागीय ई-उत्तर पोर्टल पर उन्हें अपूर्ण उत्तर के रूप में दर्शाया जायेेगा।
Created On :   1 July 2026 12:22 AM IST












