Bengal Politics: महुआ मोइत्रा ने पुलिस को बताया तमाशबीन? बीजेपी समर्थकों के अंडे फेंकने के बाद बिफरीं TMC सांसद

महुआ मोइत्रा ने पुलिस को बताया तमाशबीन? बीजेपी समर्थकों के अंडे फेंकने के बाद बिफरीं TMC सांसद
पं. बंगाल में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से ही टीएमसी के नेताओं पर हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बाद इस लिस्ट में पार्टी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा का नाम जुड़ गया है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पं. बंगाल में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, तब से ही टीएमसी के नेताओं पर हमले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बाद इस लिस्ट में पार्टी की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा का नाम जुड़ गया है। उन्होंने बीजेपी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। महुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि भाजपा समर्थकों ने पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन पर अंडे और सब्जियां फेंके। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल पुलिस पर हमलावरों के खिलाफ कोई एक्शन न लेने का आरोप लगाया।

पुलिस बस तमाशा देखती रही - महुआ मोइत्रा

महुआ ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे एक बिल्डिंग की खिड़की से लोगों को अंडे फेंकते दिखा रही हैं। उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में लिखा, 'भाजपा समर्थक एक घंटे से ज्यादा समय से लगातार पार्टी ऑफिस की खिड़की को निशाना बनाकर अंडे और सब्जियां फेंक रहे हैं। मैंने डीजीपी से भी बात की है। पुलिस काफी देर के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने हमला करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की और सिर्फ तमाशा देखती रही।'

इसके अलावा महुआ ने बंगाल सरकार पर भी बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने वीडियो में कहा कि बंगाल की सुवेन्दु सरकार पर मामले में कोई एफआईआर दर्ज करने से मना करवाने का आरोप लगाया। देखें वीडियो...

बता दें कि इससे पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी और सीनियर लीडर कुणाल घोष पर अंडों से हमला हुआ था। अभिषेक पर 30 मई को सोनारपुर में स्थानीय लोगों ने अंडों से हमला किया था। इसके बाद 15 जून को ममता बनर्जी के आवास के बाहर कुणाल घोष पर एक शख्स ने अंडों से अटैक किया था।

Created On :   1 July 2026 7:34 PM IST

Tags

Next Story