West Bengal Politics: महुआ मोइत्रा भी छोड़ेंगी ममता बनर्जी का साथ? सुवेंदु अधिकारी संग पुरानी दोस्ती की कहानी ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ विधायक और सांसद पार्टी से अलग हो चुके हैं जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है। इसी बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का एक बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने पुराने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बारे में ऐसी बातें कही हैं जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। दोनों आज अलग-अलग दलों में हैं, लेकिन महुआ ने पुराने रिश्तों का जिक्र किया।
यह भी पढ़े -बीजेपी की नई कार्यसमिति की हुई घोषणा, सीएम मोहन यादव, शिवराज, सिंधिया कार्यसमिति के सदस्य, जटिया और महाजन स्थाई सदस्य
शुभेंदु अधिकारी को बताया अच्छा दोस्त
महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू में कहा कि सुवेंदु अधिकारी उनके अच्छे दोस्त रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब वह राजनीति में नई थीं तब शुभेंदु ने कई बार उनकी मदद की थी। जरूरत पड़ने पर वह हमेशा साथ खड़े रहते थे।
यह भी पढ़े -टीएमसी चीफ ममता बनर्जी की याचिका पर कोलकाता हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई, भवानीपुर चुनावी नतीजों को दी चुनौती
चुनाव के समय मिला था पूरा सहयोग
महुआ ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार करीमपुर से चुनाव लड़ा था तब शुभेंदु अधिकारी उनके लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उस दौर में उन्होंने हर संभव मदद की और उनका हौसला बढ़ाया।
मुश्किल समय की याद की साझा
टीएमसी सांसद ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिल पाया था और वह काफी दुखी थीं। उस समय सुवेंदु अधिकारी ने उनका मनोबल बढ़ाया और उनका साथ दिया। महुआ ने कहा कि राजनीति अलग हो सकती है लेकिन कुछ पुराने रिश्ते और यादें हमेशा बनी रहती हैं।
Created On :   24 Jun 2026 12:53 PM IST













