पश्चिम बंगाल: टीएमसी चीफ ममता बनर्जी की याचिका पर कोलकाता हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई, भवानीपुर चुनावी नतीजों को दी चुनौती

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद हाईकोर्ट पहुंची टीएमसी की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। इस संबंध में TMC सांसद व वकील कल्याण बनर्जी ने चुनाव नतीजों पर हाई कोर्ट में सुनवाई पर जानकारी देते हुए मीडिया से कहा ममता बनर्जी ने जो चुनावी पिटीशन दर्ज की थी, उसी याचिका पर आज सुनवाई हुई।
टीएमसी सांसद ने हाईकोर्ट में सुनवाई को लेकर हमने कोर्ट से कहा था 12 राउंड तक मतगणना ठीक थी। 13वें राउंड में जब शुभेंदु अधिकारी काउंटिंग हॉल में घुसे तो उन्होंने भाजपा के काउंटिंग एजेंट को निर्देश दिया कि TMC के काउंटिंग एजेंट को भगा दो, उन लोगों ने मारकर भगा दिया। CISF की उन्होंने मदद ली। हमने मांग की कि CCTV फुटेज को सुरक्षित रखा जाए। सब कुछ—CCTV, VVPAT, कैमरे और EVM मशीनें—सुरक्षित रखी जानी चाहिए।
बनर्जी ने आगे यह भी बताया कि 2021 में नंदीग्राम में जो रिटर्निंग ऑफिसर थे उन्हें भवानीपुर चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया। उन्होंने सिर्फ शुभेंदु अधिकारी की बात सुनी, और किसी की बात नहीं सुनी। जब शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस रिटर्निंग ऑफिसर को CMO कार्यालय का संयुक्त सचिव बचाया। पक्षपात, भेदभाव किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी को भी बाद में मुख्य सचिव बना दिया गया, सुब्रत गुप्ता जो स्पेशल पर्यवेक्षक थे उन्हें भी विशेष सचिव बनाया गया। यह सब पक्षपात है।
आपको बता दें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ममता ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस सीट पर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें शिकस्त दी थी। ममता बनर्जी ने इस चुनावी हार के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है।
Created On :   23 Jun 2026 3:18 PM IST






