पश्चिम बंगाल: टीएमसी में बागी नेताओं की बगावत जारी, अब अध्यक्ष की दावेदारी, नियुक्ति से निर्वाचन आयोग तक जंग

टीएमसी में बागी नेताओं की बगावत जारी, अब अध्यक्ष की दावेदारी, नियुक्ति से निर्वाचन आयोग तक जंग
AITC का चेयरपर्सन नियुक्त होने पर अरूप रॉय ने कहा, "काम करेंगे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी वाली टीएमसी में आंतरिक कलह इतनी बढ़ी कि बागी नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष पर दावेदारी ठोंक दी, हालांकि इसे लेकर अभी सियासी घमासान बना हुआ है। आपको बता दें TMC की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी हैं। लेकिन बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने और वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया है। पार्टी के आधिकारिक नेतृत्व ने इन बगावती दावों को खारिज करते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग को ममता बनर्जी के नाम की ही सूची सौंपी है। AITC का चेयरपर्सन नियुक्त होने पर अरूप रॉय ने कहा काम करेंगे।

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने बागी नेताओं द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी चेयरपर्सन पद से हटाने को मजाक और एक सर्कस बताया। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा ममता बनर्जी ने ही टीएमसी की स्थापना की थी, उन्होंने ही टीएमसी को विपक्षी पार्टी से सत्ताधारी पार्टी बनाया। उन्हें कौन हटाएगा? रिताब्रता बनर्जी, जो कुछ दिन पहले तक CPM के मेंबर थे? हम इसे स्वीकार नहीं करते। जो लोग इस नए गुट में शामिल हुए हैं, उन्हें TMC से निकाल दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रॉय ने कहा उनका क्या अहमियत है?

मंत्री दिलीप घोष ने कहा TMC ड्रामा पार्टी है, ममता बनर्जी ने कहा था कि मागर्दशक बनाएं? फिर उन्हें अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? TMC ड्रामेबाज पार्टी है। TMC में अध्यक्ष को छोड़कर बैठक हो रही है, इसका क्या औचित्य है? बंगाल के लोगों के लिए और हमारे लिए इन सबका कोई महत्व नहीं है।

बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बागी TMC नेताओं द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी चेयरपर्सन पद से हटाने पर कहा मेरे पास इसके बारे में कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। पॉल ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा एक पार्टी जो 15 साल तक सत्ता में थी, जिसे हम उनके अहंकार के लिए, उनके अत्याचार के लिए और जो उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत विकास किया है, जो एक झूठ है, उसके लिए याद करते हैं, लेकिन एक महीने में ही यह पार्टी टुकड़ों में है। इसी ममता बनर्जी ने टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया था जो हमेशा भारत के खिलाफ बोलती थी और आज ममता बनर्जी का भाग्य भी ऐसा ही है।

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने ममता बनर्जी को TMC के सबसे छोटे गुट की नेता बताया, सिन्हा इसे लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा मैंने पहले ही कहा था वे सीधा TMC की समाप्ति की घोषणा कर दें लेकिन उन्होंने यह सुना नहीं, अभी भी समय है, वे खुद अपनी पार्टी से निलंबित हो जाएंगी इसलिए ममता बनर्जी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

Created On :   23 Jun 2026 12:47 PM IST

Tags

Next Story