CJP Protest: दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर डटे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके की NEET री-एग्जाम देने वाले छात्रों से खास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपनी मांगों को लेकर जमीन पर उतर आई है। नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में पार्टी का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके सपोर्टर बीते 24 घंटे से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे के बाद प्रदर्शन की अनुमति खत्म होने का हवाला देकर जगह खाली करने के लिए कहा था। लेकिन, इसके बावजूद भी प्रदर्शनकारियों ने रातभर जंतर-मंतर पर धरना जारी रखा।
यह भी पढ़े -थाली-चम्मच बजाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, प्रदर्शन की समयसीमा खत्म होने के बाद सीजेपी संस्थापक ने की पुलिस से टाइम बढ़ाने की अपील
अभिजीत दीपके ने छात्रों से की अपील
अभिजीत दीपके ने लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने नीट री-एग्जाम देने वाले छात्रों से भी परीक्षा के बाद प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।
बिजली और पानी की सप्लाई बंद की गई - दीपके
अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर बिजली और पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अधिकारियों से अपील करता हूं कि जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल के शौचालयों का पानी बंद न किया जाए। शनिवार रात से सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि रात में कुछ समय के लिए लाइट बंद कर दी गई थी, जिसके चलते टॉयलेट तक पहुंचने में दिक्कत हुई।'
इससे पहले शनिवार को जंतर-मंतर पर जुटे पार्टी के सैंकड़ों समर्थकों ने थाली और चम्मच बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने NEET पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी डिमांड की।
Created On :   21 Jun 2026 5:58 PM IST








