कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा प्रदर्शन: अभिजीत दीपके ने पुणे में प्रदर्शन करने का किया ऐलान, इस तारीख को होगा आयोजन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को एक और प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 11 जून को महाराष्ट्र के पुणे में प्रदर्शन करने वाले हैं। इस दौरान भी केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इससे सीजेपी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था, अब यह दूसरा होने वाला है।
पुणे के किस इलाके में होगी प्रदर्शन
आगामी प्रदर्शन की पुष्टि अभिजीत दीपके ने की है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडिया जारी किया है और बताया कि महाराष्ट्र की शिक्षा राजधानी पुणे में सभी कॉकरोच इकाट्ठा होकर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी। इस प्रदर्शन का आयोजन पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय में 11 जून (गुरुवार) को शाम 4 बजे होगा।
सोनम वांगचुक भी हुए थे शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून को अभिजीत दीपके के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहला प्रदर्शन किया था। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्र और उनके अभिभावक शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्याणव कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी पहुंचे थे। अभिजीत इस प्रदर्शन का हिस्सा बनाने के लिए अमेरिका से भारत पहुंचे थे, जहां पर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा था कि अगर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता है तो अगले रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़े -कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और डिजिटल राजनीति पर गरमाई बहस, नितिन नबीन ने युवाओं को लेकर दिया बड़ा संदेश
सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर शहर के प्रमुख हिस्सो में सुरक्षा के पुख्त इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट से लेकर जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इनके अलावा अन्य टुकड़ियों को भी शामिल किया गया था। लेकिन प्रदर्शन के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई थी और शांति से 5 घंटे कर प्रदर्शन चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथों में फूल और नारों से लिखी तख्तियां देखने को मिली थी।
Created On :   8 Jun 2026 8:51 PM IST











