TMC Crisis: टीएमसी में टूट पर संजय राउत की ममता बनर्जी को हिदायत, बुरे दौर से उभरने के लिए ऐसे बढ़ाया हौसला

टीएमसी में टूट पर संजय राउत की ममता बनर्जी को हिदायत, बुरे दौर से उभरने के लिए ऐसे बढ़ाया हौसला
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी टीएमसी में चल रही कलह पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीएमसी और शिवसेना की टूट में फर्क है। जब शिवसेना में फूट हो गई तो हम डरे नहीं थे। हम निर्भर होकर लड़ रहे थे। हमने हथियार नहीं डाले थे। जो भी हम लोग बचे थे वो सब लोग लड़ते रहते रहे। हमारी पार्टी लोकसभा में जीत गई। सिंबल और पार्टी हमारे हाथ से चली गई। हम जो टूट रहे उनके पीछे नहीं भागते। हमने कहा कि जिसको जाना है जाइए, जिसको रहना है रहेंगे, उनके साथ हम पार्टी चलाएंगे।

टीएमसी की टूट पर संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह

इसके आगे उन्होंने कहा, "हमारा ममता दीदी को ये आह्वान होगा कि जो मन से टूट गए हैं, जो बेईमान और गद्दार हैं, आपने सबकुछ दिया उन लोगों को और वो बेईमानी कर रहे हैं तो उनको भूल जाइए। उनके पीछे मत भागिए। आप में हिम्मत है वापस पार्टी खड़ने करने की और लड़ने की। आप लड़िए, देश आपके साथ है।"

इसके आगे उन्होंने कहा, "हमारा ममता दीदी को ये आह्वान होगा कि जो मन से टूट गए हैं, जो बेईमान और गद्दार हैं, आपने सबकुछ दिया उन लोगों को और वो बेईमानी कर रहे हैं तो उनको भूल जाइए। उनके पीछे मत भागिए। आप में हिम्मत है वापस पार्टी खड़ने करने की और लड़ने की। आप लड़िए, देश आपके साथ है।"

वहीं, मुंबई में मीडिया से बातचीत में राउत ने इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये बैठक बहुत ही उत्साहपूर्ण और अच्छे माहौल में हुई। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ करीब 23 दल वहां उपस्थित रहे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उद्धव ठाकरे वर्चुअली जुड़े।

इंडिया गठबंधन की मीटिंग पर की चर्चा

इसके आगे उन्होंने कहा, "बहुत सी बातें वहां चर्चा में आ गईं। उद्धव जी ने दो तीन बातें कही। पहली बात तो ये कि अगर हमको लोकसभा चुनाव लड़ना है और देश में सत्ता परिवर्तन करना है, बीजेपी से लड़ना है तो इस चुनाव में हमको प्रधानमंत्री पद का चेहरा लोगों के सामने लेकर जाना होगा। इंडिया गठबंधन को एक को-ऑर्डिनेटर की नियुक्ति करनी पड़ेगी। हमको बार-बार मिलना होगा। साल में एक बार मिलने से कुछ नहीं होता है। हेमंत जी का भी यही कहना था, मैंने सुना। अगली बैठक हैदराबाद में होगी। एकमत है सबका कि संघर्ष जारी रहेगा।"

इसके अलावा टीवीके से जुड़े सवाल पर भी संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वो अब तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है। तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन अब नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि डीएमके इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बन सकती। कांग्रेस और उनका नाता टूट गया है। हम उनसे जुड़े रहने की अपील करेंगे। राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।

Created On :   8 Jun 2026 8:34 PM IST

Tags

Next Story