Bihar MLC Election 2026: निशांत कुमार ने नामांकन के बाद दरगाह पर चढ़ाया चादर, कहा- यहां मुझे शांति मिलती है, जो काम मिला है पूरी निष्ठा से करुंगा

निशांत कुमार ने नामांकन के बाद दरगाह पर चढ़ाया चादर, कहा- यहां मुझे शांति मिलती है, जो काम मिला है पूरी निष्ठा से करुंगा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार के स्वाथ्य मंत्री और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने सोमवार (8 जून) को MLC चुनाव के लिए नामांकल दाखिल किया। इसके बाद वह राजधानी पटना हाईकोर्ट स्थित दरगाह पहुंचे वहां उन्होंने चादर चढ़ाई।

निशांत कुमार ने दरगाह में चादर चढ़ाने के बाद न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा, "अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं मैं यहां अकसर आता हूं। शांति मिलती है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है जो भरोसा और विश्वास किया है… उसके लिए पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य निभाने की कोशिश करूंगा।"

इससे पहले निशांत ने अपने एक्स हैंडल से नामांकन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया. लिखा, "माननीय मुख्यमंत्री जी, एनडीए और जद(यू) के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आज मैंने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 हेतु अपना नामांकन किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पिताजी के आशीर्वाद और जनता के समर्थन से बिहार की प्रगति, सुशासन और जनसेवा के अभियान को हम सभी मिलकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।"

निशांत कुमार के नामांकन पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, "निशांत पार्टी के नेता हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। उसके पहले वे मंत्रिपरिषद में शामिल हुए अब आगे बढ़ाएंगे। संगठन को एक जुट कर रहे हैं।"

Created On :   8 Jun 2026 9:22 PM IST

Tags

Next Story